यूपी में पारा 6.9॰C, 20 शहरों में भीषण कोहरा:पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, गाजियाबाद-नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन क्लास
यूपी में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। अब पछुआ हवा भी चलने लगी है। इससे तेजी से पारा लुढ़केगा। आज सुबह से अयोध्या, जौनपुर, मेरठ, गोरखपुर समेत 20 शहर कोहरे की चादर में लिपटे हैं। सड़कों पर 20 मीटर तक देखना मुश्किल हो गया है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो […]