प्रयागराज जलभराव में जज परेशान हुए, हाईकोर्ट में DM तलब:बारिश से रेलवे ट्रैक डूबे, लखीमपुर बाढ़ में फंसे SDM; कल 68 जिलों में अलर्ट
यूपी में मंगलवार को लखनऊ-प्रतापगढ़ समेत 60 शहरों में बारिश हुई। प्रयागराज में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। रामबाग रेलवे स्टेशन के 3 ट्रैक डूब गए। इसके चलते तीनों प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। बारिश का पानी घरों में घुस गया। सोफे पानी में तैरते दिखे। नगर निगम दफ्तर […]