लखनऊ में IPL का 59वां मुकाबला आज LSG और CSK के बीच खेला गया। इसे लखनऊ ने 7 विकेट से जीत लिया। मैच देखने के लिए इकाना स्टेडियम में ज्यादा फैंस चेन्नई सुपर किंग्स के आए। इनमें भी लगभग सभी धोनी के लिए क्रेजी दिखे। हर तरफ जर्सी नंबर-7 दिखी। इस मुकाबले में धोनी चेन्नई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। इसके बावजूद फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचे। लखनऊ से ही मैच देखने पहुंचे एक फैन ने कहा- जन्म से लखनवी हैं, लेकिन दिल से चेन्नई के। LSG के जीतने के बाद एक नन्हे फैन ने कहा- टीम जीत गई, मजा आ गया। पहले CSK वाले भाई लोग चिढ़ा रहे थे। मैच शुरू होने से पहले इकाना स्टेडियम के बाहर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। CSK फैंस की भीड़ इतनी ज्यादा रही कि सड़क पर जाम की स्थिति बनी, जिससे LSG टीम की बस भी कुछ देर के लिए जाम में फंस गई। धोनी के चंडीगढ़ और चेन्नई वाले सुपर फैन भी पहुंचे। LSG और CSK के दो नन्हे फैंस में जीत-हार को लेकर नोकझोंक हो गई। दोनों टीमें IPL में अब तक 7 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। यह उनका आठवां मुकाबला था। मैच लाल मिट्टी की पिच पर खेला गया। मैच शुरू होने से पहले यूपी में हाल ही में आए आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों (111 लोगों) को खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि दी। 7 तस्वीरें देखिए- मैच के दौरान फैंस के पल-पल के मूवमेंट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…