UP में आज से फिर बदलेगा मौसम:70 की रफ्तार से चलेगी आंधी; आगरा-नोएडा समेत कई जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने राज्य के लिए प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 15 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इन जिलों में सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग के मुताबिक गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी और ललितपुर में भी 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम की तस्वीरें देखिए… अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम… 16 जून: पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहेगी। हवा में नमी की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 17 जून: यूपी में मौसम साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। बादलों की आवाजाही के कारण कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 18 जून: पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 19 जून: पूरे प्रदेश में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं तूफान भी आ सकता ह क्या हो सकता है नुकसान
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। दृश्यता कम होने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और कच्चे मकानों, झोपड़ियों व कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…