UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 10 जिलों में आज:1253 पदों के लिए 1.14 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड, हिंदी में सबसे ज्यादा आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 की प्रारंभिक परीक्षा आज शनिवार को है। 1253 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली इस परीक्षा में 1,14,955 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा प्रदेश के 10 जनपदों अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, जौनपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में होगी। एक ही शिफ्ट में एग्जाम- सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। हिंदी विषय में सबसे अधिक आवेदन विषयवार आंकड़ों के अनुसार हिंदी विषय में सबसे ज्यादा 16,098 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके बाद इतिहास में 11,272 और राजनीति विज्ञान में 10,519 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वाणिज्य में 8,423, भूगोल में 7,741, शिक्षाशास्त्र में 6,616, समाजशास्त्र में 6,163 और वनस्पति विज्ञान में 5,864 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विज्ञान और भाषा विषयों में भी बड़ी संख्या रसायन विज्ञान में 5,403, अंग्रेजी में 4,866, जंतु विज्ञान में 4,437, संस्कृत में 4,315, गणित में 3,916, भौतिक विज्ञान में 3,852 तथा अर्थशास्त्र में 3,780 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गृह विज्ञान में 2,991 और शारीरिक शिक्षा में 1,820 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। संगीत और फारसी में सबसे कम अभ्यर्थी चित्रकला में 1,582, मनोविज्ञान में 1,537, उर्दू में 787, संगीत गायन में 658, कंप्यूटर साइंस में 573, सांख्यिकी में 290 और सैन्य विज्ञान में 263 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं संगीत वादन तबला में 141, फारसी में 82 और संगीत वादन सितार में सबसे कम 71 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।