हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत्सर 2082 और चैत्र नवरात्रि आज रविवार से शुरू हो गए हैं। प्रदेशभर में नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के माता शैलपुत्री रूप की पूजा की जा रही है। चंद्रिका देवी मंदिर में भोर में कलश पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। कालीबाड़ी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, अलीगंज हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु धाम समेत सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। महंतो ने बताया, नव वर्ष के राजा सूर्य हैं। मंत्री भी सूर्य ही हैं इसलिए जो लोग धर्म-कर्म करते हैं, उनको यह साल विशेष फलदायी होगा। गुढ़ी पड़वा पर विधि-विधान से मां भगवती की आराधना करें। चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना विशेष फल देती है। शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन नौ दिन भक्ति और उल्लास
नौ दिन तक पूरे शहर में देवी गीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी। मंदिरों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। भक्तों की आस्था से शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय है।
नौ दिन तक पूरे शहर में देवी गीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी। मंदिरों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। भक्तों की आस्था से शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय है।