लखनऊ में MLC चुनाव के लिए वोटिंग आज:1.16 लाख मतदाता चुनेंगे विधान परिषद सदस्य, 8 बजे वोटिंग का आगाज

लखनऊ में विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,16,491 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 96,070 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 20,421 मतदाता हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 259 मुख्य और सहायक मतदान बूथ बनाए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सरोजनीनगर में सबसे अधिक 16,935 मतदाता हैं। इसके बाद लखनऊ पूर्व में 15,740 और बख्शी का तालाब में 13,457 मतदाता हैं। लखनऊ उत्तर में 11,791 और लखनऊ पश्चिम में 11,052 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सरोजनीनगर में 3,585, लखनऊ पश्चिम में 3,383 और लखनऊ उत्तर में 3,253 मतदाता हैं। डीएम विशाख जी ने बताया कि मतदान के बाद सील मतपेटियां रमाबाई रैली स्थल पर पहुंचाई जाएंगी। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।