यूपी में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने इटावा में वोट डाला। भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने लखनऊ में मतदान किया। कानपुर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के 72 जिलों में वोटिंग चल रही है। इन तीनों जिलों में 2029 में चुनाव होंगे। शिक्षक खंड की 6 और स्नातक खंड की 5 को मिलाकर कुल 11 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। 152 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 14.28 लाख मतदाता हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए 2,697 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां वोट डाले जा रहे हैं, वहां स्कूल और शराब की दुकानें बंद हैं। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।