यूपी में अगले 24 घंटे तक 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। कुछ जिलों में ओले भी गिरे 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 48 घंटे से वेस्ट यूपी का मौसम बदला हुआ है। रविवार सुबह 5.45 बजे मौसम विभाग ने अलर्ट मैसेज भेजा, जिसमें लिखा- अगले 3 घंटे में अमेठी, जौनपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सुल्तानपुर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। रात में हुई बारिश की तीन तस्वीरें पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है। उन्होंने कहा अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो जायेगी। वही पहाड़ों से आ रहे सर्द हवाओं के कारण शाम के तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में गर्मी से बहुत ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। अब जानिए पिछले 24 घंटे में कहा हुई कितनी बारिश
बहराइच में 4.1,बरेली 3.2, चित्रकूट 21, गौतम बुद्ध नगर 1.5, गाजियाबाद 0.5, गोरखपुर 0.4, मथुरा 7,मेरठ13.6, मुरादाबाद 2.4, शाहजहांपुर 3 MM बारिश दर्ज किया गया है। 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान 14 अप्रैल : पश्चिमी यूपी के कुछ शहरों में हल्की बारिश संभव है। हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 15 अप्रैल : यूपी के कुछ शहरों में बारिश होगी। हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 16 अप्रैल : कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 17 अप्रैल : कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 18 अप्रैल: मौसम विभाग में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। किसानों को नुकसान
मौसम विज्ञानी राकेश ने कहा- हजारों बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। मौसम की इस मार से किसान संकट में हैं। गेहूं, चना, मटर, जौ, अलसी आदि फसलों को करीब 15 से 20% तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आम, लीची में भी छोटे फल आ गए हैं। तेज हवा और ओले से फल गिर जा रहे हैं।