सीतापुर में गणेश पंडाल पर दीवार गिरी, महिला की मौत:गोरखपुर समेत 10 शहरों में बारिश, गलियां तालाब बनीं; कल से पश्चिम में बदलेगा मौसम

यूपी में 3 दिन बाद फिर मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को गोरखपुर, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर और जालौन समेत 10 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुबह के वक्त आसमान में बादल छाने की वजह से अंधेरे छा गया। लखनऊ में अलग-अलग इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। फतेहपुर में गलियां तालाब बन गई हैं। सीतापुर में बारिश के बीच छत की रेलिंग भराभराकर नीचे बने गणेश पंडाल पर गिर गई। हादसे में एक महिला का मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि एक-दो दिन में यूपी से मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। इससे पहले बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय हो गया है। इस वजह से पूर्वी यूपी और अवध क्षेत्र में बारिश शुरू हुई है। कल से पश्चिम यूपी में भी मौसम बदलेगा। इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में अब तक 6% कम बारिश दर्ज की गई है। 14 जिलों में बारिश का कोटा आधा भी नहीं हो पाया है। सबसे कम बारिश देवरिया, कुशीनगर, शामली, गाजियाबाद और कानपुर देहात में हुई है। यहां कोटे से 75% तक कम बारिश हुई है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से वापस लौटने लगा है। अब यूपी से इसके वापस लौटने की अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में बने एक नए सिस्टम से 27-28 सितंबर तक पूरे यूपी में रिमझिम बारिश का सिलासिला जारी रहेगा। आज कहां होगी बारिश, जानिए यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…