यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मुख्तार के बेटे की जेल बदली, मर्डर के बाद सिर काटने वाला ढेर; बैडटच करने वाला सिपाही हाथ जोड़कर रोया

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर आजमगढ़ से रही। यहां STF ने 14 साल से फरार चल रहे एक लाख के इनामी शंकर कन्नौजिया को मार गिराया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- मुख्तार के बेटे उमर की जेल बदली, कासगंज भेजा; भाई अब्बास बोले- जुल्म हो रहा गाजीपुर जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की जेल बदल दी गई। शनिवार सुबह 6 बजे उन्हें गोपनीय तरीके से 673 किमी दूर कासगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया। SP ने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। भाई उमर की जेल शिफ्टिंग को लेकर विधायक अब्बास अंसारी ने कहा- हमें और हमारे परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई। बड़ा जुल्म हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 2- मर्डर के बाद सिर काटने वाला शंकर कन्नौजिया ढेर, आजमगढ़ में STF ने मार गिराया आजमगढ़ में एक लाख के इनामी शंकर कन्नौजिया को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। वह 14 साल से फरार था। कन्नौजिया हत्या के बाद लाश का सिर भी काट देता था। शनिवार तड़के STF को उसके आजमगढ़-मऊ जिले के बॉर्डर पर आने की सूचना मिली। जहानागंज में चेकिंग के दौरान रोकने पर दोनों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश कन्नौजिया मारा गया। पूरी खबर पढ़ें 3- पल्लवी पटेल बोलीं- कन्याओं की सुरक्षा का ऐलान नहीं, काम चाहिए, पुलिस ने बस में बैठाया लखनऊ में पल्लवी पटेल ने करीब 500 महिलाओं के साथ विरोध मार्च निकाला। उनकी पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने इस मार्च को दूसरी आजादी का प्रथम क्रांति दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया। पल्लवी ने कहा- प्रदेश में न कन्याएं सुरक्षित हैं, न ही महिलाएं। हमें सुरक्षा का ऐलान नहीं, काम चाहिए। उनकी पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद उन्हें बस से इको गार्डन भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें 4- कुलपति और उनकी पत्नी की हादसे में मौत, मऊ में खड़े ट्रक में घुसी इनोवा मऊ में महाराष्ट्र के कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति हरेराम त्रिपाठी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है। वह इनोवा से वाराणसी से अपने घर कुशीनगर जा रहे थे। मऊ के दोहरीघाट के पास उन्हें झपकी आ गई। इससे बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इस दौरान पीछे बैठा कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें 5- पूजा पाल पर शिवपाल यादव का जवाब, हम लोग हत्या पर राजनीति नहीं करते समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने मुजफ्फरनगर में पूजा पाल के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा- सपा हत्या पर राजनीति नहीं करती। पूजा पाल इतने दिनों से घर में चुप थीं। अब उन्हें हत्या का डर सता रहा है। पूजा पाल अब कभी विधायक नहीं बन पाएंगी। संगीत सोम के बयान ‘पश्चिमी यूपी पाकिस्तान बन रहा है’ इस पर शिवपाल ने कहा- उनका चरित्र सबको पता है। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- आजम की सल्तनत उजाड़ने वाले IAS सिक्किम लौटेंगे, केंद्र ने नहीं दिया एक्सटेंशन सपा नेता आजम खान की सल्तनत उजाड़ने वाले IAS आन्जनेय कुमार सिंह को एक्सटेंशन नहीं मिल पाया है। वह यूपी से वापस अपने मूल कैडर यानी सिक्किम जाएंगे। उन्हें मुरादाबाद कमिश्नर के पद से यूपी सरकार ने रिलीव कर दिया है। आजम ने 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था- कलेक्टर-फलेक्टर से मत डरियो, ये तनखैय्या हैं। इनसे जूते साफ कराऊंगा। पूरी खबर पढ़ें 7- योगी बोले- जज को मौसम के साथ गर्मी लग रही, हर जिला जज के लिए AC लगेगा सीएम योगी ने लखनऊ में कहा- मैं एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में गया तो देखा कि जज गर्मी से बेहाल थे। वहां प्राकृतिक गर्मी तो थी ही, वकीलों की भी गर्मी थी। इसलिए हर जिला जज के लिए AC लगाया जाएगा। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि भारत का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय हमारे प्रदेश में है। उन्होंने हाईकोर्ट बेंच परिसर में संघ के 42वें वार्षिक अधिवेशन में ये बातें कहीं। पूरी खबर पढ़ें 8- बागपत में 30 साल के डॉक्टर का शव मिला, आंखों पर चश्मा, बगल में इंजेक्शन पड़ा था बागपत में 30 साल के MBBS-MD डॉक्टर परवेज आलम का शव नहर किनारे मिला। उनके हाथ में वीगो लगा था। पास में खाली इंजेक्शन और बैग पड़ा था। डॉक्टर ने शुक्रवार रात 9 बजे अपने पिता से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे दिल्ली में हैं। लेकिन, शनिवार सुबह 8 बजे डॉक्टर का शव घर से करीब 600 मीटर दूर पूर्वी यमुना नहर के पास सुनसान जगह पर मिला। पूरी खबर पढ़ें 9- ट्रेन में सिपाही ने सो रही लड़की से बैडटच किया, वीडियो बनाया तो हाथ जोड़ने लगा नई दिल्ली से प्रयागराज आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस में GRP के सिपाही ने लड़की से छेड़खानी की। पीड़ित सो रही थी, उसकी हरकतों से वह जाग गई। लड़की ने डांटकर सिपाही को खुद से दूर किया और रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर दी। सिपाही डर गया। वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। लड़की से माफी मांगते हुए रोने लगा। बोला- माफ कर दो, मेरी नौकरी चली जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 10- SC पर भाजपा विधायक का तंज, कुत्तों को 10 दिन में न्याय, इंसानों को 20 साल में नहीं हरदोई के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद पोस्ट किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा- कुत्तों को सुप्रीम कोर्ट से 10 दिन में न्याय मिल जाता है, जबकि इंसानों को बीस साल तक न्याय नहीं मिलता। विधायक की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे को मिले प्रोटोकॉल पर भी टिप्पणी की थी। पूरी खबर पढ़ें 11- नोएडा में 32वीं मंजिल से कूदा युवक, मौत, फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ रुका था नोएडा में युवक ने 32वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। युवक की मौत सूचना पर पुलिस पहुंची जांच पड़ताल कर रही है। घटना सेक्टर-126 के सुपरनोवा बिल्डिंग की बताई जा रही है। रवि नाम का युवक यहां अपनी गर्लफ्रेंड के पास रुका हुआ था। वह दिल्ली का रहने वाला था। पिछले 24 घंटे से अपने घर से गायब था। परिजनों ने दिल्ली के हौजखास थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पूरी खबर पढ़ें 12- SDM की सरकारी गाड़ी से घूम रहा हिस्ट्रीशीटर का बेटा, हूटर बजाकर रौब जमाया हरदोई के शाहाबाद एसडीएम की सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग सामने आया है। एसडीएम से अटैच सरकारी बोलेरो से हिस्ट्रीशीटर का बेटा हूटर बजाते हुए घूमता दिखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मवैया गांव का है। युवक अंकित गाड़ी में सिगरेट पीते हुए दिखा, जो हिस्ट्रीशीटर टुन्नू पांडे का बेटा है। उसका नाम सूची में 8वें नंबर पर है। पूरी खबर पढ़ें 13- दामाद बोला- बेटी को मारकर लटका दिया है, कानपुर में ससुर को वीडियो कॉल की कानपुर में शुक्रवार को महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष के लोगों ने आज पोस्टमार्टम के बाद सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। लड़की के पिता का दावा है कि दामाद ने वीडियो कॉल कर कहा कि बेटी को मारकर लटका दिया है। बचा सको तो आकर बचा लो। आरोपी ससुराल वाले घटना के बाद से फरार हैं। घटना कल्याणपुर थाना के बारा सिरोही की है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- गर्लफ्रेंड को गोद में बैठाकर दौड़ाई बाइक, पुलिस ने काटा 2500 का चालान गोरखपुर में रामगढ़ताल रोड पर बाइक सवार कपल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कपल चलती बाइक पर रोमांस करता हुआ दिख रहा है। युवक की गर्लफ्रेंड बाइक की टंकी पर सामने की तरफ से उसे गले लगाए बैठी है। रामगढ़ताल पर घूमने आए लोगों ने इस सीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने बाइक की पहचान कर 2500 रुपए का चालान काटा है। पूरी खबर पढ़ें 15- पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, प्रयागराज के आसपास के जिलों में गिरेगी बिजली 24 अगस्त को पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, सोनभद्र के आसपास जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…