अनंत अंबानी गिरिराजजी की पैदल परिक्रमा कर रहे:200 बॉडीगार्ड का घेरा, सपा सांसद नाथवानी भी साथ पैदल चल रहे

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शुक्रवार शाम मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने श्री गिरिराज मुखारविंद मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन किए। मंदिर के सेवायत गोस्वामी विशाल बावा ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान की शयन आरती कराई। दर्शन और आरती के बाद अनंत अंबानी गिरिराजजी की परिक्रमा कर रहे हैं। उनके साथ 150 निजी और 50 सीआरपीएफ जवान साथ में चल रहे है। गिरिराजजी की परिक्रमा 21 किमी की है। 4 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी हो चुकी है। साथ में बल्लभ कुल के विशाल बाबा है।