धर्मांतरण के लिए मुंबई के चर्च से मिली फंडिंग, ST जाति को बनाते थे निशाना
अमेठी में एक प्रार्थना सभा से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभा में महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के लोग शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एसटी जाति के लोगों को निशाना बनाते थे। उन्हें रुपए का लालच देते थे। इसके बाद धर्म बदलवा देते। उन्हें मुंबई के एक चर्च से फंडिंग मिलती थी। आरोपी अलग-अलग राज्यों में 240 लोगों का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। रविवार को पुलिस ने कमरौली के एक मकान से ईसाई धर्म से जुड़ी किताबें और अन्य सामान बरामद किए थे। सभा में लोगों को शराब और मांस भी परोसा गया था। मामला रविवार दोपहर 3 बजे का है। पढ़ें पूरी खबर…
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार SUV ने पति-पत्नी और बेटे को कुचला, तीनों की मौत गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार SUV ने सड़क पार कर रहे पति-पत्नी और उनके 17 साल के बेटे को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में HP पेट्रोल पंप के सामने हुई। मृतकों की पहचान मथुरा के कोसीकलां निवासी हरलाल (54), उनकी पत्नी राजकुमारी (50) और बेटे तेजवीर (17) के रूप में हुई है। तीनों गाजियाबाद में एक शादी में शामिल होने आए थे। सोमवार को मथुरा लौटने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पार करते वक्त तेज रफ्तार SUV ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर… ताजमहल में CISF जवानों ने पर्यटकों को पीटा, बच्चे को लेकर हुआ विवाद आगरा के ताजमहल में दिल्ली से आए पर्यटकों ने CISF जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया है। परिवार का 3 साल का बच्चा बिछड़ गया था। तलाश करने पर पता चला कि बच्चा CISF के कंट्रोल रूम में है। परिवार बच्चे को लेने पहुंचा तो जवान ने आधार कार्ड मांगा। परिजनों ने आधार कार्ड नहीं होने की बात कही और मोबाइल में बच्चे की फोटो व जन्म प्रमाण पत्र दिखाया। आरोप है कि इसके बावजूद जवान आधार कार्ड दिखाने की जिद पर अड़े रहे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। पढ़ें पूरी खबरें…. कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, मेरठ में उछलकर ट्रक में जा घुसे मेरठ में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसे। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर जुटी भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में माधवपुरम मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर…. बलिया में पुलिस चौकी में पिटाई के आरोप में तीन सिपाही सस्पेंड, पूछताछ के लिए युवक को लाये थे बलिया में सुशील कुमार राम की पिटाई के मामले में एसपी ने तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। सुशील को पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था। आरोप है कि सिपाहियों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। रविवार को सुनील और जवाहर के बेटों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद जवाहर ने लालगंज पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ददन के 32 साल के बेटे सुशील को चौकी ले गए थे। पढ़ें पूरी खबर… नोएडा में निवेश के नाम पर 10 लाख ठगे, तीन गुना मुनाफा होने का दिया था झांसा नोएडा में शेयर बाजार में तीन गुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बुजुर्ग से 10 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले छोटा निवेश कराकर मुनाफा दिया, फिर 30 अक्टूबर तक आठ बार में रकम ट्रांसफर करा ली। पैसे निकालने पर टैक्स के नाम पर और रकम मांगी। पीड़ित ने शनिवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। सेक्टर-75 निवासी पुष्पराज से 4 अक्टूबर को वॉट्सऐप पर संपर्क किया गया था। ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर उन्हें जाल में फंसाया। रकम वापस नहीं मिलने पर ठगी का पता चला। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि केस दर्ज कर बैंक खातों की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबरे…