अयोध्या में आज 10वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। यहां सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे हैं। इस बार नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके बाद बाद लेजर शो होगा। इसके पहले अयोध्या में करीब 3 घंटे तक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 21 झांकियां शामिल थीं। इनमें रामायण के सात कांडों को दर्शाया गया था। दीपोत्सव देखने के लिए मुंबई, गुजरात और बिहार सहित देशभर से लोग पहुंचे हैं।