यूपी में सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया:जुलाई से लागू, अब 63% मिलेगा; 16 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को फायदा

योगी सरकार ने दिवाली पर यूपी के 16 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। कर्मचारियों को नवंबर की सैलरी के साथ बढ़े हुए DA का पैसा मिलेगा। वहीं, जुलाई से अक्टूबर तक का बकाया पैसा (एरियर) उनके PF खाते में जमा किया जाएगा। इस फैसले का लाभ राज्य कर्मचारियों के अलावा सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और नगर निकायों के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इससे पहले, मई में सरकार ने महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की थी। यानी साल 2026 में कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी कर दी गई है। खबर अपडेट की जा रही है…