आकाश आनंद बोले- भाजपा-कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू:यूपी में योगी का नरसिंह अवतार पोस्टर; अखिलेश ने कहा- मुख्यमंत्री की अब थोड़ी शक्तियां ही बचीं

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो चुकी है। अयोध्या के बीकापुर में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बहन मायावती सही कहती हैं कि भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं। सिक्का चाहे हेड आए या टेल, नुकसान हमेशा शोषित और वंचितों का होता है। इस दौरान उन्होंने जितेंद्र सिंह उर्फ बबलू को बीकापुर विधानसभा सीट से बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। प्रदेश में पोस्टर वॉर भी शुरू हो गया है। वाराणसी में सीएम योगी का नरसिंह अवतार में पोस्टर लगाया गया है। इसमें माफिया, अपराधियों और दंगाइयों के प्रतीकात्मक रूप में दिखाए गए एक युवक का वध करते हुए दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है- अधर्म का नाश, यही है योगी का संकल्प। उधर, गोरखपुर में बुलडोजर की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत पर भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि अगर जेसीबी रुक जाती और रैली में शामिल लोग बच्चे को उठा लेते, तो उसकी जान बच सकती थी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हुड़दंगई:गुंडई से भय पैदा करके कुछ लोग वोट लेना चाहते हैं। अब वह जमाना चला गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मासूम की मौत से हम सब आहत हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे X पर पोस्ट कर सीएम योगी पर निशाना साधा। लिखा कि CCTV फुटेज से मुख्यमंत्री की ओर से फैलाए जा रहे झूठ का खुलासा हो गया है। जिससे वे बौखला गए हैं।