CM योगी बुधवार को वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन के हेलीपैड पर विधायक-मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह सिगरा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर गए। इसके बाद योगी ने जापान के पूर्व पीएम स्व. सिंजो आबे की पत्नी आकी आबे को आबेक कॉरिडोर दिखाया। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की पत्नी आकिए आबे ने कहा- 2015 में मेरे पति बनारस आए थे। गंगा नदी को बड़े ध्यान से देखा था। मैं चाहती थी कि मैं यहां आऊं। सभी चीजों को अपने आप से देखूं। आज मेरी वो इच्छा पूरी हुई है। अगर मेरे पति जीवित होते तो वह आबे मेमोरियल कॉरिडोर को देखकर बहुत खुश होते। शायद वो बोलते कि मैं भी वहां जाऊंगा। सच में वो आज यहां जरूर आते। यहां के बाद सीएम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जनसभा में शामिल होंगे। यह जनसभा शहर से करीब 10 किमी दूर रोहनिया इलाके में होगी। जनसभा में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और यूपी भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे। काशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की यह पहली जनसभा होगी। जहां 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इससे पहले पीएम मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान का समापन हुआ। गुजरात के वडनगर से निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा मंगलवार को काशी पहुंची। 500 बाइकर्स ने संपूर्णानंद विश्व विद्यालय में लगी LED स्क्रीन के माध्यम से पीएम मोदी को सुना। फिर मैदागिन से पैदल काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा का जलाभिषेक किया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सभी बाइकर्स का स्वागत किया। उन्होंने मीडियो से बात करते हुए कहा कि वडनगर से हमारे जो कार्यकर्ता काशी की धरती पर पहुंचे हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हेड ऑफ द गवर्नमेंट’ के रूप में जैसा 25 साल बीता है। उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को भी बधाई देता हूं। बिना एक दिन रुके, बिना एक दिन थके, बिना एक दिन छुट्टी लिए देश की सेवा लगातार करते रहे। भगवान उनको और दीर्घायु बनाए। वह देश की इसी प्रकार से निरंतर सेवा करते रहें। नितिन नवीन और योगी की जनसभा के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…