यूपी सरकार ने बुधवार दोपहर 20 IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इसमें 10 जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैं। जौनपुर, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, हापुड़ और मऊ के SP को साइडलान कर दिया गया है। जबकि जालौन, बागपत और गाजीपुर, बलिया, बस्ती जिलों के कप्तानों को दूसरे जिलों की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, लखनऊ की DCP रवीना त्यागी को बाराबंकी का SP बनाया गया है। सर्वेश कुमार मिश्रा को प्रयागराज PAC कमांडेंट से मऊ जिले की जिम्मेदारी दी गई है। DGP के स्टाफ अफसर पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का SP बनाया गया है। मथुरा SP सिटी सुरेश चंद्र रावत को जालौन की कमान सौंपी गई है। आजमगढ़ के SP सिटी मधुवन सिंह को हापुड़ की कमान सौंपी गई है। देखिए लिस्ट- क्यों बदले गए अफसर पढ़िए खबर अपडेट की जा रही है…