क्या वाकई DJ की वजह से गई बच्ची की जान:साउंड वेव दिल की धड़कन कैसे रोक सकती है; क्या है साइलेंट ब्लॉकेज

बलरामपुर में क्लास में बैठी एक बच्ची बेंच पर अचानक बेहोश हो गई। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्कूलवालों ने बताया कि बच्ची जब बेहोश हुई, तब गणेश विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। उसका डीजे इतना तेज था कि खिड़कियों के शीशे तक हिल रहे थे। आशंका जताई गई कि तेज आवाज से ही बच्ची को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। सवाल है कि तेज आवाज से ऐसा क्या असर होता है कि इंसान की मौत तक हो सकती है? आवाज का असर क्लास की सिर्फ एक ही बच्ची पर क्यों हुआ? पढ़िए, आज के यूपी एक्सप्लेनर में… सवाल-1: DJ की तेज आवाज का असर क्या हमारे दिल पर होता है, जिससे हार्ट अटैक हो सकता है? जवाब: सीधे कहें तो, डीजे या साउंड सिस्टम की तेज आवाज हमारे दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को अचानक बढ़ा सकती है। तेज आवाज से शरीर में उठने वाला तेज कंपन और मानसिक तनाव कुछ ही मिनटों में हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट (धड़कन अचानक बंद होना) की वजह बन सकता है। गोरखपुर एम्स के हार्ड स्पेशलिस्ट डॉ. आशुतोष प्रसाद त्रिपाठी इसे ऐसे समझाते हैं… A. स्ट्रेस हार्मोन अचानक बढ़ जाता है B. धड़कनें अनियंत्रित होती हैं C. साइलेंट हार्ट ब्लॉकेज भी एक वजह D. दिल के मरीजों को ज्यादा खतरा सवाल-2: क्या बलरामपुर में भी बच्ची की मौत तेज आवाज से हुई? अन्य बच्चों पर इसका असर क्यों नहीं हुआ? जवाब: बलरामपुर पुलिस के मुताबिक, घटना 21 सितंबर (सोमवार) की है। घरवालों या स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। वीडियो वायरल होने पर 22 सितंबर को मामला सामने आया। तब तक बच्ची का अंतिम संस्कार कराया जा चुका था। पोस्टमॉर्टम नहीं होने की वजह से मौत का सटीक कारण साफ नहीं है। सवाल-3: यूपी में DJ या साउंड सिस्टम को लेकर क्या कानून है? क्या बलरामपुर में नियमों का पालन नहीं हुआ? जवाब: यूपी में डीजे और लाउडस्पीकर के रेग्युलेशन के लिए ध्वनि प्रदूषण (नियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत नियम लागू हैं। इसके मुताबिक… सवाल-4: किसी जगह पर कितना शोर है, यह कैसे पता चल सकता है? जवाब: यह जानने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद ली जा सकती है। आजकल कई मोबाइल एप्लिकेशन हैं, जिससे किसी जगह पर आवाज की तीव्रता मापी जा सकती है। एप्पल ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से Decibel X, SPL Meter और Sound Meter Noise Detector जैसे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ——————————- यह एक्सप्लेनर भी पढ़ें… अचानक UGC का मुद्दा कैसे गरमाया, आगरा में 21 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन; दलित बहुल जिले में ही सवर्ण आंदोलन क्यों आगरा में 20 सितंबर को UGC के विरोध में सवर्ण समाज के करीब 1500 युवक 200 ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। यमुना एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया। पुलिस को बुलडोजर, जेसीबी और क्रेन लगाकर उन्हें रोकना पड़ा। UGC को लेकर पिछले 21 दिनों में यह तीसरा आंदोलन था। आखिर दलित बहुल आगरा में सवर्ण आंदोलन क्यों हो रहा? क्या ये फिर से UGC आंदोलन शुरू होने की आहट है? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…