यूपी में 3 दिन बाद फिर मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को गोरखपुर, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर और जालौन समेत 10 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हुई। वाराणसी में शाम 4.30 बजे मौसम बदल गया। आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे पहले लखनऊ में सुबह के वक्त आसमान में बादल छाने की वजह से अंधेरे छा गया। अलग-अलग इलाकों में बरसात हुई। फतेहपुर में गलियां तालाब बन गई हैं। सीतापुर में बारिश के बीच छत की रेलिंग भराभराकर नीचे बने गणेश पंडाल पर गिर गई। हादसे में एक महिला का मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार को 58 जिलों में बारिश की संभावना है। वाराणसी-प्रयागराज समेत 17 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण 24 से 27 सितंबर के बीच भारी बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में अब तक 6% कम बारिश दर्ज की गई है। 14 जिलों में बारिश का कोटा आधा भी नहीं हो पाया है। सबसे कम बारिश देवरिया, कुशीनगर, शामली, गाजियाबाद और कानपुर देहात में हुई है। यहां कोटे से 75% तक कम बारिश हुई है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से वापस लौटने लगा है। अब यूपी से इसके वापस लौटने की अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में बने एक नए सिस्टम से 27-28 सितंबर तक पूरे यूपी में रिमझिम बारिश का सिलासिला जारी रहेगा। गुरुवार को कहां होगी बारिश, जानिए यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…