वाराणसी में एक लड़की ने गुरुवार को भांजे के साथ मिलकर गैराज मालिक को पीट-पीटकर मार डाला। गैराज मालिक लड़की से छेड़खानी करता था। आए दिन पीछा करता और रास्ते में रोककर अश्लील इशारे करता था। लड़की से इसी से परेशान थी। पुलिस मौसी-भांजे को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह आए दिन मुझे परेशान करता था। आज तो मेरी मां के सामने ही उसने छेड़खानी की। मामला सारनाथ थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला सिंहपुर गांव के रहने वाला मनोज कुमार पटेल (40) गैराज का मालिक था। वह कार का मैकेनिक था। गुरुवार सुबह 6 बजे मनोज रिंग रोड स्थित डंडन बाबा कुटिया के पास अपने गैराज जा रहा था। सिंहपुर स्थित दुबे कटरा के पास गांव के ही प्रिंस पटेल और उसकी रिश्ते की मौसी से मनोज का झगड़ा हो गया। सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया इस मामले में पुलिस को मनोज के भाई संतोष कुमार पटेल ने शिकायत दी। उसने बताया कि उन लोगों के बीच कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि प्रिंस और उसकी मौसी ने मनोज को पीटना शुरू कर दिया। सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। खून से लथपथ मनोज घर चला गया और अपने कमरे में जाकर लेट गया। उसने मारपीट की बात अपने घर में भी किसी से नहीं बताई। दोपहर करीब 2 बजे मनोज की पत्नी रीना और मैंने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। उसके सिर में चोट देखकर हम लोगों ने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच के दौरान सारनाथ पुलिस ने प्रिंस पटेल और उसकी मौसी को हिरासत में ले लिया। अब पढ़िए लड़की ने जो कुछ बताया पीछा और अश्लील इशारे करता था पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया- मनोज अक्सर शराब के नशे में रहता था। वह मुझे अश्लील इशारे करता था, साथ ही मेरा पीछा भी करता था। आज सुबह मनोज ने मेरी मां के सामने भी अश्लील इशारे किए। इसी के बाद मारपीट हुई थी। वह आए दिन गंदे-गंदे कमेंट करता रहता था। रास्ते में आते-जाते परेशान करता था। यह बात मैंने अपने भांजे प्रिंस को बताई थी। वह आज मेरे साथ था। जब मनोज आया, प्रिंस ने उसे रोककर गंदी हरकतें करने के बारे में पूछा। इस दौरान भी मनोज ने गालियां दीं। बात बढ़ी, तो हम लोगों ने उसे धक्का दे दिया। वह बाइक से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आ गई। इसके बाद वह उठा और घर चला गया। भाई बोला- गैराज जाते समय हमला किया गया भाई संतोष पटेल ने बताया- हमारा भाई बाइक से गैराज जा रहा था। बाजार में बाइक खड़ी करके चाय-पानी करने लगा। तभी उसे पीटा गया। थाना प्रभारी सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया- मनोज की पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पूछताछ के लिए प्रिंस और उसकी मौसी को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। ————————– यह खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले, सिर्फ कंकाल बचा, ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद भीषण आग गोरखपुर में ट्रक और डंपर की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। उनका केवल कंकाल बचा। जबकि ट्रक चालक और खलासी झुलस गए। दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर…