गाजियाबाद-नोएडा समेत 5 जिलों में जमकर ओले गिरे:झांसी-बरेली में जोरदार बारिश, सड़कों पर पानी भरा; 24 घंटे में 17 की मौत

यूपी में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव आया। गुरुवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। हाथरस में तेज आंधी में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। गाजियाबाद, नोएडा, ललितपुर, आगरा और मथुरा में जमकर ओले गिरे। झांसी और बरेली में तेज बारिश से जलभराव हो गया। पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 68 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले 5 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को प्रयागराज-वाराणसी समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश हुई। लखनऊ, बाराबंकी समेत 10 जिलों में ओले गिरे। प्रदेश में जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान ढह गए। प्रयागराज में तेज आंधी के चलते पेड़ जड़ समेत उखड़ गया। आंधी-बारिश से 12°C तक गिरा पारा मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में पिछले 48 घंटों में आंधी-तूफान और बारिश से तापमान 10-12°C तक गिरा है, जबकि औसतन 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कई क्षेत्रों में 50–70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। 2-3 दिन बारिश कम रहने से तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन 4- 5 मई को फिर बारिश के साथ गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बीते 24 घंटे में आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हुई। सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 7, अयोध्या-अमेठी, हाथरस में 2-2 और आगरा, प्रयागराज-गाजीपुर में 1-1 की जान गई। बांदा अब भी सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 45.8°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से पूरे प्रदेश में माैसम बदल गया है। बारिश का सिलसिला मई के पहले हफ्ते में जारी रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। आंधी-तूफान के हालात बनेंगे। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। बड़े अपडेट्स अब मौसम की तस्वीरें देखिए- आज किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में मौसम कैसा है, कितनी दिनों तक बारिश और ओलों का अलर्ट है? जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-