गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे ने मुंह में गोली मारी:फॉर्च्यूनर से फार्महाउस पहुंचा, कॉल की, फिर पिस्टल से सुसाइड किया

गोरखपुर में अरबपति कारोबारी और हाईप्रोफाइल गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अम्बरीश (40) ने सुसाइड कर लिया। अम्बरीश ने शुक्रवार को लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मुंह में गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 7 बजे अम्बरीश अपनी फार्च्यूनर से अकेले फार्महाउस पहुंचे। वहां मोबाइल पर किसी से बात करते हुए ऊपरी मंजिल पर गए। साढ़े 8 से 9 बजे के बीच में उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर फार्महाउस के कर्मचारी भागकर पहुंचे। वहां उनका खून से लथपथ शव पड़ा था। अम्बरीश के पिता अतुल श्रीवास्तव शहर के बड़े कारोबारी हैं। उनका ‘एके’ के नाम से टेंट हाउस का कारोबार है। वह कायस्थों की श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अम्बरीश भी हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री चुने गए थे। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… घर से 10 किमी दूर है फार्महाउस
अम्बरीश का घर पॉश इलाके सिविल लाइंस के पार्क रोड पर है। घर से 10km दूर कुसमी जंगल में तीन मंजिला फार्महाउस है। यहां बने गोदाम में टेंट और कुर्सी मेज रखे जाते हैं। अम्बरीश दो भाई में सबसे बड़े थे। छोटा भाई रानू श्रीवास्तव भी बिजनेसमैन है। अमरीश गुरुवार की रात खाना-खाने के बाद अपने सिविल लाइंस के घर में ही सो गए थे। शुक्रवार सुबह उठे और फार्म हाउस जाने के लिए ड्राइवर को बुलाया था लेकिन ड्राइवर नहीं आया तो वह घर में ही एक घंटे तक टहलते रहे। फिर खुद ही फार्च्यूनर कार लेकर निकल गए। वहां पहुंचकर किसी को फोन किया। बात करते-करते तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में चले गए। करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच गोली की आवाज सुनकर कर्मचारी भागकर पहुंचे तो देखा अम्बरीश खून से लथपथ पड़े हैं। गोली मुहं से बाहर निकली हुई थी। घटना के दौरान करीब 4 कर्मचारी वहां थे। 2012 में हुई थी शादी, दो बेटे अम्बरीश की 2012 में दीपाली श्रीवास्ताव से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- एक 10 साल और दूसरा 8 साल का लड़का। अम्बरीश टेंट हाउस बिजनेस के साथ ही ठेकेदारी भी करते थे। दिग्गज नेताओं और VVIP लोगों के कार्यक्रम में इनके टेंट हाउस ही लगता है। अम्बरीश का गोरखपुर के तारामंडल रोड पर FIVE SENSES नाम से होटल भी है। इसमें बैंक्वेट, रेस्टोरेंट भी है। भाई ने पुलिस को बताया- पिस्टल साफ करते समय गोली चली एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया- 24 अप्रैल को साढ़े नौ बजे एम्स थाना क्षेत्र में सूचना मिली। वादी ने बताया- सुबह 8 बजे भाई अम्बरीश श्रीवास्तव अपने गोदाम पर गए थे। वहां छत पर पिस्टल साफ कर रहे थे। तभी गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर मौजूद स्टाफ ऊपर गया तो अम्बरीश को गोली लग गई थी और उनकी मौत हो गई थी। सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी अम्बरीश निजी वाहन से आते हुए दिखाई दिए थे और छत पर भी छाते दिखे थे। आगे विधिक कार्रवाई जारी है। ——————– भास्कर सर्वे… यूपी- 403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद:सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पूरी खबर पढ़िए