गोरखपुर में तारपीन तेल के गोदाम में लगी आग में एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग सोमवार को लगी थी। 24 घंटे बाद मंगलवार शाम करीब 6:10 बजे मजदूर की जली हुई लाश मिली। इसके बाद मजदूर के परिवारवालों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ता देखकर पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घरवालों का कहना कि महराजगंज का ही एक और युवक इसी गोदाम में काम करता था। आग लगने के बाद से वह भी लापता है। आशंका जताई कि वह भी आग की चपेट में आ गया है। सीओ ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि आज सर्च के दौरान एक शव मिला है, उसे मॉच्यूरी में रखा गया है। मामला शहर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए… महराजगंज से आया परिवार, उसके बाद लापता युवक की तलाश हुई आज जिस युवक का शव उसके गोदाम से बरामद हुआ है, उसकी पहचान महराजगंज के मुजहना गांव के रहने वाले भोला (29) के रूप में हुई। भोला के पिता रविंद्र (60) ने बताया कि मंगलवार की सुबह मोहनलालपुर आकर 112 पर कॉल किया। उसके बाद पुलिस आई। पुलिसवाले कहने लगे कि यह मामला थाने वाले देखेंगे। फिर थाना पुलिस के आने के बाद सर्च अभियान चला। दोपहर 1 बजे से शुरू सर्च अभियान शाम 6 बजे तक चला। इसी दौरान भोला की पूरी तरह जली हुई लाश मिली। पिता बोले- एक बार बेटे का चेहरा दिखा दो बेटे की लाश मिलने के बाद पिता रविंद्र रो-रोकर कहने लगे- एक बार मेरे बेटे का चेहरा तो दिखा दीजिए। लेकिन, शव जला होने की वजह से पुलिस ने पहले ही पूरी बॉडी का एक कपड़े से पैक कर दिया था। इसलिए पिता को चेहरा नहीं दिखाया गया। इसी बात को लेकर वहां मौजूद लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस लाठियां भांजते हुए पिकअप से लाश लेकर चली गई। इस दौरान कुछ युवकों को पकड़कर पुलिसवालों ने पीट दिया। पिता ने आरोप लगाया कि कल पुलिस ने सही से तलाश किया होता, तो बेटे को बचाया जा सकता था। सोमवार शाम लगी थी आग मोहनलालपुर में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे तारपीन के तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई थी। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी। इसी बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम के साथ तिवारीपुर थाने की पुलिस पहुंची। आग का विकराल रूप देखकर फायर ब्रिगेड टीम ने आसपास के 20 से ज्यादा घरों को खाली करा दिया। 10 गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। फरार गोदाम मालिक हिरासत में मोहनलालपुर में जिस गोदाम में आग लगी, उसका मालिक कृष्णा गुप्ता है। उसकी कृष्णा बिल्डिंग मटेरियल के नाम से दुकान है। वह गोदाम से आधा किमी दूरी पर किराए के घर में रहता है। तारपीन का तेल पैक करके दुकानों को सप्लाई करता है। गोदाम भी दुकान के पास ही है। गोदाम में बल्ली, पटरा के साथ ही ड्रम में तारपीन का तेल और थिनर रखा था। यहां पैकिंग कर छोटी-छोटी बोतल में तारपीन का तेल बेचा जाता है। गोदाम में इन दिनों दिवाली के लिए स्टॉक तैयार हो रहा था। इसके लिए कर्मचारी की संख्या भी बढ़ा दी थी। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक तारपीन के तेल वाले ड्रम में आग लगी। लपटें बाहर निकलने लगीं। घटना के बाद कृष्णा गुप्ता गोदाम पर गया, लेकिन आग देखकर वहां से हट गया। मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। मंगलवार देर शाम पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि- मोहनलालपुर में जिस गोदाम में सोमवार को आग लगी थी, वहां से आज एक युवक का जला हुआ शव मिला है। उसके परिवार ने उसकी पहचान महराजगंज के भोला उर्फ रामबदन के रूप में की है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह पता चलेगी। ————–
पूरी खबर पढ़ें…
सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 6 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा।प्रिंसिपल मुकेश सिंह (45) ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे। इस बार भी वह शिक्षक संघ चुनाव लड़ रहे थे। वोटिंग 30 सितंबर को होनी थी। पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें…
सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 6 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा।प्रिंसिपल मुकेश सिंह (45) ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे। इस बार भी वह शिक्षक संघ चुनाव लड़ रहे थे। वोटिंग 30 सितंबर को होनी थी। पूरी खबर पढ़ें