लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ी:बांस-बल्लियां फांदकर विधानसभा गेट पर धरने पर बैठे; पुलिस समझाती रही

लखनऊ में सैकड़ों वकील सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए विधानसभा के गेट पर धरने पर बैठ गए। इससे पहले, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका तो भड़क गए। धक्का-मुक्की करने लगे। फिर बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। वकीलों ने लोहे की जाली और बांस-बल्लियां भी तोड़ डालीं। फिर बैरिकेडिंग लेकर भाग गए। यूपी में वकील ‘अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम’ लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर शनिवार सुबह 10 बजे कैसरबाग स्थित कोर्ट परिसर में इकट्‌ठा हुए। फिर पैदल विधानसभा की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। वकीलों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी बात नहीं मानती, हम रुकने वाले नहीं हैं।