हरदोई में एक इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र की गेट के बाहर करीब 6 छात्रों ने घेरकर पीटाई कर दी। आरोपियों ने उसे पकड़कर बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे मारपीट का वीडियो सामने आया। मामला 4 नवंबर कोतवाली शहर क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… बरेली में युवक की गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव बरेली में 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव झाड़ियों में खून से लथपथ मिला। कमर पर गोली लगी थी, जबकि पास में ही उसकी काली बाइक खड़ी मिली। हत्या से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर जलती चिता की फोटो लगाकर स्टोरी पोस्ट की थी। इसमें लिखा था- ‘ये मैं आखिरी हूं…मेरे बाद मैं नहीं मिलेगा।’ पुलिस के मुताबिक, युवक के चचेरे भाई की आज शादी थी। इससे पहले शुक्रवार को घर में दावत रखी गई थी। पूरा परिवार तैयारियों में जुटा था। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में ट्रेलर से टकराई ट्रैवलर, देवर-भाभी की मौत, 11 श्रद्धालु घायल; अयोध्या से लौट रहे थे आगरा में शनिवार तड़के सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई। 11 लोग घायल हो गए। सभी अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी मिनी बस (ट्रैवलर) आगे चल रहे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी यात्री गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार की सुबह करीब 4 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में हुई। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ में 21 नवंबर को आएंगे पीएम मोदी:कौशल प्रतियोगिता के विनर्स को देंगे मेडल; 6 शादियों की बुकिंग कैंसिल लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को शाम 5 बजे पहुंचेंगे। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। शाम 7 बजे होने वाले कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचकर नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन और एलडीए अलर्ट हो गए हैं। पढ़िए पूरी खबर बागपत में DCM और बोलेरो पिकअप की टक्कर: 2 लोगों की मौत; पंचर होने पर सड़क किनारे खड़ी थी DCM बागपत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। तड़के करीब 4 बजे थाना दोघट क्षेत्र में गांगनौली कट के पास सड़क किनारे खड़ी DCM में पीछे से बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में DCM चालक दिल्ली निवासी दिनेश राघव (52) और पिकअप सवार जयपुर, राजस्थान निवासी यादराम (60) की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, DCM गांगनौली कट के पास पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। तभी बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पूरी खबर पढ़ें… रामलला के दर्शन पास में बदलाव: अब देर से पहुंचने पर भी मिलेगा दर्शन, आपके हिसाब से मिलेगा दूसरा स्लॉट अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पास बनवाने वाले श्रद्धालुओं को अब तय समय से देर होने पर निराश होकर नहीं लौटना पड़ेगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्शन पास के सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है। इसके बाद पास की उपलब्धता के आधार पर श्रद्धालु अपने दर्शन का स्लॉट बदलवा सकेंगे। नई व्यवस्था का सबसे ज्यादा फायदा दूर-दराज के इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। रास्ते में देरी या किसी दूसरी वजह से निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाने की स्थिति में भी उन्हें दूसरे स्लॉट में दर्शन का मौका मिल सकेगा। हालांकि, पास में बदलाव उसी ट्रस्टी या पुलिस-प्रशासन के अधिकारी की लॉगिन आईडी से किया जा सकेगा, जिससे पहले पास जारी हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…