पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बंगाल की फेमस झालमुड़ी का एक बार फिर स्वाद लिया। दिल्ली के भारत मंडपम में बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने खुद पीएम को झालमुड़ी बनाकर खिलाई। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य के अलावा NDA में सहयोगी मंत्री ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद भी पहुंचे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी झालमुड़ी स्टॉल पर खड़े थे। एक व्यक्ति नेताओं को झालमुड़ी दे रहा था। मोदी के बगल में खड़े संजय निषाद ने झालमुड़ी लेने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन आगे बढ़कर पीएम ने दोना पकड़ लिया और उसे पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को थमा दिया। मौके को भांपते हुए संजय निषाद ने तुरंत अपना हाथ पीछे कर लिया। वहीं, अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी हाथों में दोना लेकर झालमुड़ी के लिए इंतजार करती दिखीं। फिलहाल, पीएम मोदी ने NDA नेताओं के साथ हंसी-मजाक का माहौल भी बनाया, जिसका वीडियो खुद उन्होंने जारी किया है। पीएम मोदी ने लिखा, आज एनडीए बैठक में सभी नेताओं के साथ झालमुड़ी साझा की। 2 फोटो देखिए… पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर योगी ने लिखा पत्र दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे होने पर भारत मंडपम में आयोजित NDA बैठक में उनका सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आस्था और अर्थव्यवस्था का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। योगी ने पत्र में लिखा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश को बड़ा लाभ मिला है। स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का फायदा करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। सीएम ने कहा कि यूपी में 9 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, जबकि 25 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया। निवेश, एमएसएमई, ओडीओपी और स्टार्टअप योजनाओं से करोड़ों रोजगार के अवसर बने हैं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, एयरपोर्ट, आरआरटीएस और फ्रेट कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं ने यूपी को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया है। योगी ने दावा किया कि बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेश माहौल की वजह से प्रदेश की अर्थव्यवस्था 2017 के मुकाबले करीब तीन गुना हो गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि यूपी, मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाता रहेगा। बृजेश पाठक बोले- यूपी की जनता की ओर से पीएम मोदी का अभिनंदन यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भारत मंडपम में आयोजित NDA की मीटिंग के बाद कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत-बहुत अभिनंदन। देश की आजादी के बाद वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सर्वाधिक दिनों तक देश की सेवा की है। हम सभी उत्तर प्रदेश वासी आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन करते हैं। केशव मौर्य ने कहा- पीएम मोदी के 12 साल विकास और गरीबों को समर्पित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विरासत और विकास, यही हमारा संदेश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 वर्षों से विकास, गरीबों और देश के लिए समर्पित रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि हमारे लिए पार्टी से बड़ा देश है। इसी भावना के साथ हम देशवासियों की सेवा करते रहेंगे। अब कैबिनेट और NDA बैठक की 3 तस्वीरें… पंकज चौधरी बोले- 2027 में और बड़े बहुमत से सत्ता में लौटेगी भाजपा
यूपी के भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, “मैं पिछले तीन दिनों से लगातार बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे पर हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनका ऊंचा मनोबल मुझे पूरा विश्वास दिलाता है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी पहले से भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।” उन्होंने कहा- 2024 अब बीती बात हो चुकी है। उस समय जो माहौल बनाया गया था और जिस तरह लोगों को गुमराह किया गया था, आज देश की जनता सच्चाई समझ चुकी है। 2024 के बाद हुए चुनावों पर नजर डालें तो हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार और हाल ही में पश्चिम बंगाल के चुनावों में यह रुझान साफ दिखाई देता है। पश्चिम बंगाल में अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति थी। वहां की जनता ने किसी न किसी रूप में इसके जिम्मेदार लोगों को सबक सिखाया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी लोगों ने पहले ही जातिवादी राजनीति और माफिया राज को खत्म कर दिया था। मोदी देश के सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले इलेक्टेड पीएम
भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक, यानी करीब 16 साल 286 दिन प्रधानमंत्री रहे। आजादी के बाद जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक नियुक्त प्रधानमंत्री थे। 1952 के पहले आम चुनाव के बाद वे 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे। इस तरह निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर नेहरू का कार्यकाल 4,398 दिनों का था, जिसे नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिन पूरे कर पीछे छोड़ दिया। —————- यह खबर भी पढ़िए:- सपा सांसद बोले-अखिलेश की बेटी पर गंदे पोस्ट किए गए:पूर्व मंत्री ने कहा- परिवार को निशाना बनाना घटिया राजनीति अखिलेश यादव की 23 साल की बड़ी बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से सपाई नाराज हैं। मऊ में घोसी सीट से सपा सांसद राजीव राय ने बुधवार को भाजपा और यूपी पुलिस को घेरा। उन्होंने कहा, राजनीति का सबसे घटिया स्तर और मानसिक विक्षिप्तता की पराकाष्ठा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के बारे में सोशल मीडिया पर भद्दे और गंदे पोस्ट किए जा रहे हैं। यूपी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। क्योंकि वो किसी भाजपा नेता की बेटी नहीं है? शर्म करो। पढ़ें पूरी खबर…