आगरा में पुलिस पर पथराव करने वाले 19 आरोपियों की परेड कराई गई। सभी हाथ जोड़कर पुलिस वालों से गिड़गिड़ाते हुए बोले- साहब गलती हो गई। माफ कर दो। अब कभी जीवन में जाम नहीं लगाएंगे। दरअसल, सोमवार शाम हादसे में एक युवक की मौत पर बवाल हो गया था। इससे गुस्साए लोगों ने फतेहाबाद-फिरोजाबाद हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर 5 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम हटवाने की कोशिश की। लेकिन, भीड़ भड़क गई और पुलिस पर पथराव कर दिया। एक दरोगा पर हमला कर उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पथराव में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में 35 नामजद व 250 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मंगलवार को 19 लोगों को जेल भेजा गया है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला गांव लौटते वक्त सड़क हादसे में हुई मौत आगरा के न्यू आगरा कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर खास गांव निवासी मनीष (23) की फिरोजाबाद में गढ़ी तिवारी गांव में ससुराल है। 4 महीने पहले मनीष की आरती के साथ शादी हुई थी। सोमवार की दोपहर वह अपने गांव लौट रहा था। तभी फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव पूठपुरा के पास शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार थार ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मनीष और स्कूटी सवार तीन अन्य युवक चपेट में आ गए। हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, स्कूटी सवार सुभाष निवासी पूठपुरा, विवेक निवासी डरुआ नगला और कालू निवासी बरना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यूपी और एमपी में दबिश दे रही पुलिस पुलिस ने उप्रदव करने वाले जिन 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें भागचन्द, उमेश, आकाश, रामलखन, श्री भगवान, रामसेवक, गोविन्द, पंकज, विष्णु, राम, जसवीर, सुरेश, रामवीर, अशोक, सोनू, अशोक, प्रदीप, मोहित, प्रदीप शामिल हैं। ये सभी आगरा, फिरोजाबाद और मध्यप्रदेश के मुरौना के रहने वाले हैं। फतेहाबाद थाने से जेल जाते समय सभी आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आए। डीसीपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पत्थरबाजी से बचने के लिए आधा किमी भागे पुलिस वाले युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सोमवार को थार गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी। सूचना पर पहुंची एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने लोगों को समझा रहे थे। तभी आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिसवालों को बचने के लिए करीब आधा किलोमीटर तक भागना पड़ा। करीब 2 घंटे तक चले हंगामे के बीच पांच थानों की फोर्स पहुंची। अफसरों के समझाने के बाद लोग किसी तरह शांत हुए थे। पुलिस ने मामले में पुलिस ने 35 नामजद व 250 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर लगे जाम के बीच एक कार्यक्रम में जा रहे मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने भी परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था। ………………
ये खबर भी पढ़िए- युवक की मौत पर बवाल, दरोगा की वर्दी फाड़ी:आगरा में पथराव कर पुलिस की गाड़ी तोड़ी, आधा किमी दौड़ाया आगरा में सोमवार की शाम हादसे में एक युवक की मौत पर बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने फतेहाबाद-फिरोजाबाद हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर 5 थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम हटवाने की कोशिश की। लेकिन, भीड़ भड़क गई और पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे मोबाइल वैन का पिछला शीशा टूट गया। एक दरोगा पर हमला कर उसकी वर्दी भी फाड़ दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार थार ने बाइक और स्कूटी सवार लोगों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपनी ससुराल से लौट रहा था। 4 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। हादसे में स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर