दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने काशी में शनिवार को एक दिन पहले अपना बर्थडे मनाया। वह अपने परिवार के साथ दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुईं। दीप जलाकर 45 मिनट तक विधि-विधान से पति मनीष गुप्ता के साथ पूजा की। इससे पहले गंगा में क्रूज की सैर करने उतरी रेखा गुप्ता ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी। गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में रेखा गुप्ता ने लिखा- “आज मां गंगा की आरती में शामिल होकर अपने आप को सौभाग्यशाली मान रही हूं। मां गंगा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं। अपने राज्य के लिए भी सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हूं। मां गंगा मेरी प्रार्थना स्वीकार करें।” 4 तस्वीरें देखिए… विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पूरी तरह भक्तिमय नजर आईं। वह कभी हाथ जोड़कर मां गंगा का स्मरण करती दिखीं तो कभी आरती की भव्यता और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तालियां बजाती रहीं। इस दौरान दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भी उनका स्वागत किया। वहीं, गंगा सेवा निधि की ओर से भी रेखा गुप्ता का पारंपरिक सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह और हनुमान यादव ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रसाद एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया। इससे पहले रेखा गुप्ता ने क्रूज पर बैठकर गंगा नदी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया है। नमो घाट का भ्रमण किया। उन्होंने गंगा तट पर विकसित आधुनिक सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और घाट की भव्यता का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की और घाट के विकास कार्यों की सराहना की। नौका विहार के लिए लाइफ जैकेट जरूरी
गंगा नदी में नौका विहार के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने वाले और वीडियो बना रहे लोगों ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। जबकि, वाराणसी कमिश्नरेट ने नौका विहार के लिए इसे अनिवार्य किया है। गंगा नदी में बिना लाइफ जैकेट के चलने वाले नाव और सेल्फी खिंचवाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कई बार चालान की कार्रवाई की भी है। इसके साथ ही कई नावों को भी सीज किया है। रेखा गुप्ता बोलीं- बाबा का आशीर्वाद लेने आई हूं
काशी पहुंचने पर रेखा गुप्ता ने कहा- मैं बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने आई हूं। मैं बाबा के धाम आई हूं। दिल्ली के लिए और दिल्ली के मेरे समस्त भाई-बहनों के लिए। काशी विश्वनाथ जी की इस पावन नगरी में जो भी आता है, उसे बाबा का आशीर्वाद मिलता है। ———————— ये खबर भी पढ़ें लड़की से पूछा- शादी करोगी, मना करते ही गोली मारी:चिल्लाते हुए भागा- किसी और की नहीं होने दूंगा; मेरठ में बीच सड़क वारदात मेरठ में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में बीच सड़क 24 साल की लड़की को गोली मार दी। गुरुवार रात 11 बजे आरोपी ने सहेली के साथ लड़की को रोका। उससे पूछा- मुझसे शादी कर लो। लड़की ने मना किया तो बंदूक निकाल ली। फायर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…