गोरखपुर में बुधवार शाम 5 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 लोग झुलस गए। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। ट्रॉली में लगी लंबी रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इसके बाद ट्रॉली पर सवार लोग करंट की चपेट में आ गए। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसा गुलरिहा थाना क्षेत्र में अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास हुआ। खबर अपडेट की जा रही है….