सिद्धार्थनगर में दो दोस्तों ने पत्थर से कूचकर किशोर की हत्या कर दी। उसका शव घर से 1 किमी दूर बाग में खून से लथपथ मिला। शव के आसपास खून के छींटे बिखरे हुए थे। बाग में मवेशी चरा रहे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम दी। कार्रवाई को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग किसी तरह माने। घटना खेसरहा थाना क्षेत्र के छोटा बेलउख गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए बाग में खून से सनी मिली किशोर की लाश
खेसरहा क्षेत्र के छोटा बेलउख गांव में चरवाहों ने बाग में एक किशोर का शव पड़ा देखा। शव पूरी तरह से खून से लथपथ था। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान आकाश गुप्ता पुत्र लालमन गुप्ता के रूप में की। घटना की सूचना किशोर के परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया- आकाश दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। उसके गले में सोने की चेन थी, जो गायब है। परिवार ने पंचमोहनी निवासी शैलेश यादव और ढूंढनी निवासी सोनू गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाया। ये दोनों आकाश के काफी करीबी दोस्त थे। तीनों अक्सर साथ घूमते-फिरते और पार्टी करते थे। तीनों एक ही स्कूल, विकास इंटर कॉलेज बेलोहवा में साथ पढ़ते थे। आकाश 12वीं का छात्र था। उसके छोटे भाई का नाम विकास है। परिवार में माता-पिता, दादा और भाई सहित पूरा परिवार रहता है। ग्रामीण बोले- आखिरी बार दोस्तों के साथ दिखा था
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे आकाश को शैलेश और सोनू के साथ बेलऊख बाग की ओर जाते देखा था। कुछ घंटे बाद उसी बाग में आकाश का शव पड़ा मिला। हत्या की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, सीओ मयंक द्विवेदी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दोनों दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
आकाश की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव हटाए जाने के बाद बेलौहा-सेमरा मार्ग को छपवा में जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया। हालात बिगड़ने से रोकने के लिए पथरा, बांसी, गोल्हौरा, मिश्रौलिया, जोगिया डीडीई सहित कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया- किशोर की हत्या को लेकर परिजनों ने उसके दो दोस्तों पर आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ———————— ये भी पढ़ें… प्रेमिका के घर फंदे पर लटका मिला युवक का शव:परिजनों ने युवती और उसके परिवार पर लगाया हत्या का आरोप कासगंज में प्रेमी का शव प्रेमिका के घर दुपट्टे से लटकता मिला। लड़की के घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। लड़के की मां ने लड़की के घर वालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। लड़के-लड़की के घर के बीच की दूरी 200 मीटर है। पढ़ें पूरी खबर…