दो बाघ आंखों में आंख डालकर आमने-सामने भिड़े:लखीमपुर में एक-दूसरे को टक्कर मारी, गोल चक्कर लगाकर घूरते रहे

लखीमपुर के दुधवा टाइगर रिजर्व में दो बाघों की फाइट देखने को मिली। बाघ अपने पिछले पैरों पर खड़े होकर एक-दूसरे से भिड़ गए। आंखों में आंख डालकर 1 मिनट तक घूरते रहे। सीन ऐसा कि मानो अपने-अपने वर्चस्व की जंग चल रही हो। दोनों में से कोई किसी को नहीं छोड़ेगा। सबसे खास बात यह कि बाघों की ये लड़ाई घने जंगल के बीच झाड़ियों में नहीं, बल्कि बीच रास्ते पर देखने को मिली। बस फिर क्या था, वहां से गुजर रहे टूरिस्टों ने बिना देर किए इस यादगार सीन को अपने कैमरों में कैद कर लिया। हालांकि, वीडियो किस समय का है, इसे लेकर साफ जानकारी नहीं है। बाघों की फाइट के 2 सीन देखिए… झाड़ियों से निकलकर गाड़ी के सामने आए बाघ दरअसल, दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटको की टोली घूम रही थी। वे जिप्सी पर सवार थे। तभी गाड़ियों के सामने अचानक दो बाघ आ गए। शुरुआत में दोनों एक-दूसरे को घूरते रहे। इसके बाद उन्होंने शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाघों की दहाड़ और आक्रामकता ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। बाघों की फाइट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक जंगल सफारी का नजारा दिख रहा है। यहां सैलानियों से भरी गाड़ियां मिट्टी के रास्ते पर खड़ी हैं। रास्ते के बीच में दो बाघ आ जाते हैं। इनके बीच आमना-सामना होता है। दोनों बाघ एक-दूसरे को देखकर आक्रामक हो जाते हैं। कुछ पलों के लिए उनके बीच झड़प जैसी स्थिति बन जाती है। विशेषज्ञ बोले- वर्चस्व के लिए ऐसे भिड़ते हैं बाघ एक बाघ अपने पिछले पैरों पर खड़ा होकर खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश करता है। इसके बाद दूसरा बाघ भी खड़ा हो जाता है। दोनों एक-दूसरे को टक्कर मारते हैं। यह पूरा नजारा सैलानी अपनी गाड़ियों में बैठकर देख रहे होते हैं। दुधवा में बाघों की बढ़ती गतिविधियां वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बनी रहती हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, बाघ अक्सर अपने क्षेत्र और वर्चस्व को स्थापित करने के लिए ऐसा व्यवहार करते हैं। पेड़ों को खरोंचना, दहाड़ना और आमने-सामने खड़े होकर शक्ति प्रदर्शन करना उनके स्वाभाविक व्यवहार का हिस्सा है। ——————– यह खबर भी पढ़ें… आगरा में 70 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची, मौत:SDM का हाथ खींचकर पिता बोले- 100 पुलिसवाले क्या कर रहे थे, मेरी लड़की ला दो आगरा में गुरुवार को नाना के घर आई 4 साल की बच्ची खेलते-खेलते 70 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। करीब 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर ब्रिगेड का एक जवान ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरा। घंटों की मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया और सीएचसी पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…