नितिन नवीन बोले-हमने कुर्बानी दी, आपने खून की नदियां बहाईं:राम मंदिर पर अखिलेश को जवाब; केशव ने कहा- फिर योगी सरकार बनानी है

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल-अखिलेश और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। रविवार को लखनऊ में उन्होंने कहा- हिंदू विरोधी ताकतें आज राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती हैं। लेकिन राहुल-अखिलेश, केजरीवाल हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके झांसे में आ जाएंगे। राम मंदिर के लिए हमारे पुरखों ने कुर्बानियां तक दी हैं। हमने जितनी कुर्बानी दी है, तुम्हारा खानदान तो कभी सोच नहीं सकता है। आपने तो खून की नदियां बहाई हैं। आपकी विरासत हिंदुओं पर गोलियां चलवाने की रही है। हमारी विरासत अपने देवी-देवताओं के आस्था के लिए कुर्बान होने की रही है। नितिन नवीन लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की। केशव ने कार्यकर्ताओं से कहा- योगी जी की तीसरी बार सरकार बनानी है। ब्रजेश ने कहा- योगी जी को देखकर माफिया डरते हैं। ब्रजेश पाठक के घर लंच किया, आम खाए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार दोपहर 2 बजे लंच के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर पहुंचे। उनके साथ सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी पहुंचे। ब्रजेश पाठक खुद प्लेट में आम लेकर पहुंचे। फिर चारपाई पर साथ बैठकर सभी ने आम खाया। इसके बाद केशव मौर्य के आवास पर नितिन नवीन, बी.एल. संतोष, सीएम योगी, ब्रजेश पाठक ने चाय-नाश्ता किया। नेताओं के लिए राजस्थानी घेवर, दही बड़ा, टिक्की चाट, खमण ढोकला, मसाला डोसा, इडली-सांभर समेत कई व्यंजन परोसे गए। इसके बाद नितिन नवीन लखनऊ एयरपोर्ट ने दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले, नितिन नवीन ने NDA के सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात की। निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद, सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल और रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी से 10-10 मिनट बातचीत की। मीटिंग के बाद संजय निषाद, राजभर और आशीष पटेल ने दैनिक भास्कर को बताया कि सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई। 2027 का चुनाव कैसे जीता जाए, इस पर नितिन नवीन ने चर्चा की। भाजपा नेता अपर्णा यादव ने भी नितिन नवीन से मुलाकात की। नितिन नवीन ने उनके पति प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया। इससे पहले, नितिन नवीन ने भाजपा के पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने पूर्व अध्यक्षों से यूपी की राजनीति का मिजाज समझा और जातीय समीकरणों पर भी चर्चा की। तस्वीरें देखिए- कल 18 किमी का रोड शो किया, राम मंदिर चोरी पर कहा-दोषियों को बख्शेंगे नहीं नितिन नवीन के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….