नीले-ड्रम वाली मुस्कान फैसले से पहले पूजा कर रही:जेल में साहिल भी बेचैन, सौरभ हत्याकांड में मेरठ कोर्ट आज सजा सुनाएगा

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज फैसला आएगा। पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में पैक करने के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को सजा-ए-मौत मिलेगी, उम्रकैद होगी या रिहाई, इस पर सभी की नजर है। फैसले को लेकर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, फैसले से पहले मुस्कान और साहिल बेचैन हैं। मुस्कान पिछले 3 दिनों से जेल में पूजा कर रही है। साहिल ने साथी कैदियों से बातचीत बंद कर दी है। साहिल जेल कर्मचारियों से फैसले के बारे में पूछ रहा है। मामला 3 मार्च, 2025 का है। उस दिन मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की थी। शव के टुकड़े करके उन्हें ड्रम में पैक कर दिया था। 15 दिन बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जुलाई 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। पुलिस ने 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इस केस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए। 19 सितंबर को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। हत्याकांड से जुड़ी 3 चर्चित तस्वीरें देखिए- मुस्कान केस से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….