पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी:संतकबीरनगर में मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी

संतकबीरनगर में शादी के 21 साल बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। पति-पत्नी के 5 बच्चे हैं। पत्नी का गांव के ही खुद से 13 साल छोटे लड़के से अफेयर चल रहा था। वह 2 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग भी चुकी थी। जब पत्नी लौटकर आई, तो उसका पति से जमकर झगड़ा हुआ था। रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा पाने के लिए पति ने पत्नी को छोड़ने का फैसला कर लिया। मंगलवार को पति ने मंदिर में प्रेमी के हाथों पत्नी के गले में जयमाल डलवाया। मांग में सिंदूर भरवाया। शादी के बाद पत्नी की विदाई कराई। इस दौरान तीनों के परिवारवाले मौजूद रहे। इस पूरी शादी के बुधवार को वीडियो सामने आए। मामला धनघटा थाना क्षेत्र का है। पहले शादी की 2 तस्वीरें देखिए अब विस्तार से जानिए पूरा मामला डेवरी गांव में रहने वाले बुद्धिराम निषाद मजदूरी करते हैं। उन्होंने 21 साल पहले पास के ही गांव हकीमपुर निवाली फूलमती (37) से लव मैरिज की थी। दोनों के चार बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा 17 साल का है। सबसे छोटा बेटा ढाई साल का है। बताया जा रहा है कि पिछले 5 साल से फूलमती का गांव के ही रहने वाले अवधेश से अफेयर चल रहा था। करीब 2 महीने पहले फूलमती अपने पति और पांचों बच्चों को छोड़कर अवधेश के साथ पंजाब चली गई थी। घरवालों और गांववालों की काफी कोशिशों के बाद फूलमती घर लौटी थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा था। पति बोला- मैं अपनी जान गंवाना नहीं चाहता था बुद्धिराम ने बताया- पत्नी को कई बार मोबाइल पर बात करते पकड़ा। विरोध किया, तो वो मुझसे झगड़ा करने लगी। दो महीने पहले मैं काम के लिए जिले से बाहर गया था। घर लौटा, तो पत्नी गायब थी। घर पर बच्चे अकेले थे। गांव के लोगों ने मुझे बताया कि फूलमती को अवधेश के साथ जाते देखा है। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। मेरी पत्नी अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी। इन दोनों के चक्कर में मैं अपनी जान गंवाना नहीं चाहता था। दोनों साथ रहना चाहते थे। दोनों खुश थे। इसलिए मैंने आपसी सहमति से पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दी। इनसे छुटकारा पाने के लिए दोनों की शादी कराने का फैसला किया। ढाई साल के बेटे को साथ ले गई पत्नी मंगलवार शाम करीब 6 बजे गांववालों और घरवालों की मौजूदगी में अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में बुद्धिराम ने पत्नी फूलमती और प्रेमी अवधेश की शादी कराई। उसने अपने सामने प्रेमी अवधेश से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया। इसके बाद वरमाला पहनवाई। फिर दोनों को आशीर्वाद भी दिया। शादी के समय दोनों के बच्चे भी मौजूद थे। ढाई साल के बच्चे को फूलमती अपने साथ ले गई है। शादी के बाद फूलमती और अवधेश लखनऊ चले गए। —————————- यह खबर भी पढ़ें… कैराना से हिंदुओं को भगाने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, शामली में दिनदहाड़े कार्बाइन से 5 राउंड फायरिंग शामली में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मोहम्मद फुरकान मारा गया। उसने पुलिस को देखते ही कार्बाइन और पिस्टल से करीब 5 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। मुठभेड़ में एक सिपाही के पेट में गोली लगी है। पढ़ें पूरी खबर…