फतेहपुर में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे:भाई पर अवैध निर्माण और मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर के विजयीपुर विकासखंड की सोनेमऊ ग्राम पंचायत में तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस से मारपीट की शिकायत की गई है। कंचन पासवान ने अपने सगे भाइयों पर तालाब की जमीन पाटकर निर्माण करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विरोध करने पर भाइयों ने गाली-गलौज और मारपीट की। कंचन के मुताबिक, उनके घर के सामने खाली पड़ी तालाब की जमीन पर भाई अवैध निर्माण कर रहे हैं। शिकायत के बाद घर पहुंचने पर भाइयों ने फिर गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश की। कंचन पासवान ने विजयीपुर चौकी प्रभारी अखिलेंद्र प्रताप से इसकी शिकायत की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।