यूपी के मंदिरों में भीड़, योगी गोरखपुर में कन्या पूजेंगे:नवरात्रि पर विंध्यवासिनी मंदिर में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन यूपी के मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन करेंगे। उधर, मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम में अब तक 2 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन कर लिए हैं। वहीं, वाराणसी के माता सिद्धिदात्री मंदिर में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। जौनपुर के चौकियां धाम में भी भक्तों की भीड़ है।