मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस- ₹2 करोड़ की रिकवरी; बागी TMC सांसद NCPI में शामिल होंगे; विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को हराया

नमस्कार, अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 2 करोड़ रुपए की रिकवरी की खबर सामने आई है। उधर, TMC के बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कितने राज्यों में मानसून पहुंच गया है… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. TMC के बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे, बंगाल BJP प्रभारी से मिले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी लोकसभा सांसदों ने पार्टी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (NCP) में विलय का ऐलान किया है। बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि यह गुट अब PM मोदी के नेतृत्व में NDA के साथ मिलकर काम करेगा। काकोली समेत TMC के 17 बागी सांसदों ने दिल्ली में बंगाल भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक की थी। इसके बाद सभी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले। फिर NCP में विलय की घोषणा की। काकोली ने कहा;- हमारे साथ आए सांसद TMC की कुल लोकसभा ताकत के दो-तिहाई से ज्यादा हैं, इसलिए यह विलय संविधानिक रूप से मान्य है। NCP त्रिपुरा की क्षेत्रीय पार्टी है: बागी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि असली TMC कौन है, इसका फैसला अब अदालत करेगी। उन्होंने कहा कि बागी गुट TMC के चुनाव चिन्ह ‘जुड़वा फूल’ पर भी दावा करेगा। उन्होंने NCP को त्रिपुरा की एक क्षेत्रीय पार्टी बताया। यह पार्टी चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड है, लेकिन मान्यता प्राप्त नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… 2. राम मंदिर चंदा चोरी केस- ₹2 करोड़ की रिकवरी, 2 आरोपी पुलिस हिरासत अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से चोरी का मामला तूल पकड़ रहा है। चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों (लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रमाशंकर) के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही से अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। लवकुश और अनुकल्प पुलिस हिरासत में हैं। अब मामले से जुड़े 2 बड़े बयान पढ़िए… अखिलेश बोले: राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी के बाद कितना दुर्भाग्य है कि अब राम मंदिर और साधुओं की जांच अधिकारी करेंगे। यह सनातन धर्म का अपमान है। अगर कोई बात हुई है तो कैमरा बंद करके आपस में बातचीत कर लो और चढ़ावा वापस डाल दो। प्रभु श्रीराम माफ कर देंगे। विनय कटियार: राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि जितने यहां हैं, ये सब चोर हैं। ये सभी जेल जाएंगे। कई लोग बलिदान हुए और कई लोग जेल गए, तब जाकर के मंदिर का बनना शुरू हुआ था। हम पुलिस से कहेंगे कि सभी चोरों को पकड़कर जेल भेजो। राम मंदिर चढ़ावा विवाद कैसे शुरू हुआ: खुद को मंदिर का पूर्व लेखा प्रभारी बताने वाले महिपाल सिंह ने आरोप लगाया कि मंदिर में चढ़ावे की चोरी लंबे समय से हो रही है। उनका दावा है कि उन्होंने इसकी शिकायत ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से की थी, लेकिन उन्हें पद से हटा दिया गया। महिपाल ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर की पुरानी CCTV फुटेज हटाई गई, सोना-चांदी और अन्य कीमती दान का पूरा रिकॉर्ड नहीं रखा गया। इसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मामले की जांच की मांग की। पूरी खबर पढ़ें… 3. फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों ने द्विपक्षीय बैठक की, ऐतिहासिक विला केरीलोस घूमने गए, सेल्फी ली फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी शामिल रहे। दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक, AI, सेमीकंडक्टर, स्पेस टेक्नोलॉजी, हेल्थ-टेक, निवेश और रणनीतिक सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। खबर से जुड़े 3 अहम अपडेट्स… पूरी खबर पढ़ें… 4. यूपी के 4 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, मध्यप्रदेश में दूसरी ट्रेन की चपेट में आए मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए ट्रेन हादसे में यूपी के 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटे भी शामिल हैं। मोबाइल ब्लास्ट से आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कुछ यात्री घबराकर नीचे उतर गए। इसी दौरान 4 यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। मरने वालों में मेरठ-आगरा के यात्री: हादसे में मेरठ की रहने वाली कंचन सिंह (25) पत्नी मोहित सिंह, आगरा के रुनकता निवासी शकुंतला सिंह (60) पत्नी भूरा सिंह, आगरा निवासी आफरीन (35) पत्नी नदीम और असद (4) पुत्र नदीम खान की मौत हुई है। आफरीन और असद मां-बेटे थे। रेलवे मैनेजमेंट के अनुसार, हादसा उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर हुआ। गाड़ी संख्या- 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार करीब 4:15 बजे हेतमपुर और धौलपुर स्टेशन के बीच चेन पुलिंग के कारण बीच सेक्शन में रुक गई थी। पूरी खबर पढ़ें… 5. विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, दीप्ति ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 68 रन, हरमनप्रीत कौर ने 36 और ऋचा घोष ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और टीम को बड़ी जीत दिलाई। पाकिस्तान 106 रन पर ऑलआउट: जवाब में पाकिस्तान की टीम 106 रन पर ऑलआउट हो गई। मुनीबा अली ने 41 रन बनाए। सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 सफलता मिली। पूरी खबर पढ़ें… 6. मानसून छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पहुंचा, MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव मानसून की झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री हो गई। फिलहाल यह छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर है। अगले 3 दिन में इसके मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 9 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। बिजली गिरने से यूपी और झारखंड में 12 की मौत: देश के कई राज्यों में प्री मानसून एक्टिव है। राजस्थान समेत 9 राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। यूपी में आंधी-बारिश के दौरान हुए हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, झारखंड में बिजली गिरने से 3 महिलाओं समेत 7 की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… FIFA वर्ल्ड कप के रंग में रंगा बत्तख मेक्सिको में फीफा वर्ल्ड कप देखने के लिए एक बत्तख जर्सी पहनकर पहुंचा। वीडियो में मां और बेटा सड़क पर चलते दिखाई देते हैं। उनके पीछे उनका पालतू बत्तख भी आराम से टहलता नजर आता है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…