राम जन्मभूमि में दुर्गा मंदिर पर भगवा ध्वज फहराया, 3600 महिलाओं ने लगाया जयकारा अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में शुक्रवार शाम मां दुर्गा मंदिर पर धर्म ध्वजारोहण का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन को पूरी तरह नारी शक्ति को समर्पित रखा गया, जिसमें देशभर से आई करीब 3600 महिलाओं ने हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी प्रमुख साध्वी ऋतंभरा और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंदिर शिखर पर धर्म ध्वज फहराया। ध्वजारोहण होते ही पूरा परिसर ‘जय माता दी’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। ट्रस्ट की ओर से इसे राम मंदिर आंदोलन के इतिहास में मातृशक्ति के सम्मान का विशेष क्षण बताया गया। कार्यक्रम के दौरान यज्ञशाला में विशेष पूजन, हवन और आहुतियां दी गईं। आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि पूरी व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ की महिला बटालियन ने संभाली। महिला जवानों ने अतिथियों के प्रवेश, सुरक्षा और मार्गदर्शन तक की जिम्मेदारी निभाई। विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी महिलाओं को विशेष पास जारी कर आमंत्रित किया गया था। आयोजन स्थल पर महिलाओं की भारी मौजूदगी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। यदि किसी महिला अतिथि के साथ पुरुष सदस्य पहुंचे तो उनके लिए अलग प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गई थी। पढ़ें पूरी खबर… बर्थडे पार्टी में डांस कर रहे लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाया, महोबा में अपनी पार्टी में डांस न करने से नाराज था; चचेरे भाई की मौत के बाद फांसी लगाई महोबा में भाई के घर बर्थडे पार्टी में डांस कर रहे लोगों पर दूसरे भाई ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से चचेरे भाई की मौत हो गई। भतीजे का पैर टूट गया। गुरुवार की रात आरोपी के घर भी बेटी की शादी के बाद की पार्टी चल रही थी, लेकिन परिवार या गांव का कोई भी सदस्य उसकी पार्टी में शामिल नहीं हुआ। जबकि उसके भाई के घर सब पहुंचे थे। इस बात से नाराज होकर उसने बर्थडे पार्टी में डांस कर रहे लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद फरार हो गया। गिरफ्तारी के डर और गलती के एहसास होने पर आरोपी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना कबरई के खरका गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… नोएडा में यूनिटेक गोल्फ-कंट्री क्लब की 634 करोड़ की संपत्ति अटैच: 7000 करोड़ का फंड डायवर्ट, ED एक्शन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूनिटेक गोल्फ एंड कंट्री क्लब प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा के सेक्टर-96, 97 और 98 स्थित परियोजना की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। ईडी मुख्यालय की हेडक्वार्टर इन्वेस्टिगेशन यूनिट, नई दिल्ली ने 27 मई को पीएमएलए एक्ट, 2002 के तहत प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया था। पूरी खबर पढ़ें कुशीनगर में जज बोले- फांसी के फंदे पर तब तक लटकाए, जब तक मौत न हो जाए; पत्नी और बेटों की हत्याकांड में पति को फांसी की सजा कुशीनगर में पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या के चार साल पुराने चर्चित तिहरे हत्याकांड में कोर्ट ने दोषी पति राजेश गुप्ता को फांसी की सजा सुनाई है। जज संजीव कुमार त्यागी ने कहा- इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी का अपराध मानते हुए दोषी को फांसी सजा और 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। फैसले में आदेश दिया गया कि दोषी राजेश गुप्ता को फांसी के फंदे पर तब तक लटकाया जाए, जब तक उसकी मौत न हो जाए। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी ने अत्यंत क्रूर और अमानवीय तरीके से अपनी पत्नी और दोनों नाबालिग पुत्रों की हत्या की। कोर्ट ने टिप्पणी की कि आरोपी ने चाकू, हंसुआ और पहसुल से तीनों का गला रेतकर निर्मम हत्या की, जिससे यह अपराध दुर्लभतम मामलों की श्रेणी में आता है। पढ़ें पूरी खबर… यूपी राजस्व परिषद की नई अध्यक्ष बनीं IAS अर्चना अग्रवाल, 30 सितंबर तक संभालेंगी कार्यभार उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। 1990 बैच की IAS अधिकारी अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का नया चेयरमैन बनाया जाएगा। वर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्रवार को करीब 37 साल की सेवा के बाद रिटायर हो गए। अर्चना अग्रवाल अब अगले चार महीने तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। वे 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगी। राजस्व परिषद प्रदेश में जमीन, राजस्व और प्रशासनिक मामलों से जुड़ा अहम विभाग माना जाता है। अर्चना अग्रवाल इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। मोदी सरकार के 12 साल पूरे, यूपी में 5 से 21 जून तक चलेगा जनसंपर्क अभियान केंद्र की NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 5 जून से 21 जून तक बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। सीएम योगी ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अभियान के तहत हर विधानसभा में करीब 10 किमी की ‘प्रगति पथ यात्रा’ निकलेगी। जनप्रतिनिधि गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे और चौपाल लगाएंगे। सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान कल्याण, महिला सुरक्षा, रोजगार और कानून-व्यवस्था में हुए कामों को जनता तक पहुंचाएगी। जनकल्याण मेले, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, प्रदर्शनियां और योग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 5 जून को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। बुलंदशहर में एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, लड़की के भाई ने कराया था अपहरण का केस बुलंदशहर में लड़का और लड़की के शव पेड़ पर एक साथ एक ही फंदे से लटके मिले हैं। लड़की नाबालिग है और हाईस्कूल में पढ़ाई कर रही थी। दोनों 27 मई से अपने घरों से लापता हो गए थे तभी से घर वाले तलाश कर रहे थे। लड़की के भाई ने लड़के के खिलाफ बहलाकर ले जाने की शिकायत की थी, जिस पर अपहरण की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और घर वालों को जानकारी दी। मामला जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर डिबाई थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… बागपत में DSO को गिरफ्तार कर ले गई विजिलेंस टीम, 40 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था बागपत में DSO को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों धर-दबोचा। टीम ने DSO को उनके ऑफिस से गिरफ्तार किया। वह एक राशन डीलर से रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस की टीम उसे कोतवाली ले गई है, जहां उस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। राशन डीलर ने शिकायत की थी कि DSO लगातार उससे कमीशन मांग रहे थे। न देने पर धमकी दी थी कि उसका लाइसेंस रद्द कर देंगे। डीलर का आरोप है कि ARO 10 हजार रुपए लेकर भाग गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… शंकराचार्य की जमानत बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने आशुतोष महाराज की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की जमानत बरकरार रखी है। कोर्ट ने बटुकों के यौन उत्पीड़न मामले में दायर याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। याचिका में आशुतोष ब्रह्मचारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से शंकराचार्य को मिली जमानत को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट से 25 मार्च को शंकराचार्य और उनके शिष्य मुकुंदानंद को अग्रिम जमानत मिली थी। इसके बाद आशुतोष महाराज ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द करने की मांग की थी। जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। दरअसल, तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने 8 फरवरी को जिला कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जज (रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट) विनोद कुमार चौरसिया के आदेश के बाद झूंसी थाने की पुलिस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बटुकों से कुकर्म की 21 फरवरी को FIR दर्ज की थी। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ, सीतापुर-वाराणसी में NIA की छापेमारी:पाकिस्तानी एजेंट का खंगाला जा रहा नेटवर्क, IED ब्लास्ट कर देश को दहलाने की थी साजिश राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर और वाराणसी समेत कई शहरों में छापेमारी की। यह कार्रवाई पाकिस्तानी एजेंट जसवीर चौधरी के भारतीय नेटवर्क को खंगालने के लिए की जा रही है। NIA उसके स्थानीय सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसियों को इनपुट मिला था कि पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में IED ब्लास्ट की बड़ी साजिश रची जा रही थी। पढ़िए पूरी खबर… भूसा कलेक्शन का आदेश जारी करने वाले BEO पर एक्शन: बरेली जिला मुख्यालय से अटैच किए गए बरेली के बेसिक शिक्षा विभाग में भूसा कलेक्शन के आदेश को लेकर मचे बवाल के बाद नवाबगंज खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पर एक्शन लिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. विनीता ने नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सत्यदेव पर पूरी जिम्मेदारी डालते हुए उनको जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें मऊ में बाइक सवारों ने किसान की गोली मारकर हत्या की, घरवाले बोले- ग्राम प्रधान ने मारा मऊ में 60 साल के किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बाजार से घर आ रहे थे। रास्ते में बाइक सवार 2 बदमाशों ने घेरकर किसान को गोली मार दी। गोली उनके कमर में लगी। वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई है। किसान के घरवालों ने बताया कि ग्राम प्रधान रामबदन यादव खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। उसने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। घटना हलधरपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर एसटीएफ ने 1.22 करोड़ रुपए का गांजा-विदेशी ड्रग पकड़ा:4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 8 हजार में एक ग्राम बेचते थे आगरा एसटीएफ ने सिकंदरा इलाके में 1.0645 किलो गांजा और 147 ग्राम एमडीएमए ड्रग (ऑस्ट्रेलियन ग्रीन/हाइड्रोपोनिक बीज, ड्रोनाबिनोल) के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गांजा और ड्रग की अनुमनित कीमत 1.22 करोड़ रुपए आंकी गई है। सभी आरोपी मथुरा के वृंदावन निवासी हैं। एसटीएफ आगरा को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि आगरा और आसपास के जिलों में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है। इस पर टीम ने थाना सिकंदरा पुलिस के साथ मिलकर निगरानी शुरू की। 27 मई की रात करीब 11 बजे शिवपुरी कॉलोनी स्थित नवीन गौतम के मकान पर दबिश दी गई, जहां से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर उन्नाव में युवक को गोली मारी, कई दिन बंधक रखा: घायल ने अपहरण, मारपीट और गोली मारने का आरोप लगाया; कानपुर रेफर उन्नाव में एक युवक को गोली मारने और कई दिनों तक बंधक बनाकर रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल युवक ने कुछ लोगों पर अपहरण कर बंदी बनाकर रखने, मारपीट करने और गोली मारने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल युवक ने अपना नाम विवेक पटेल बताया। वीडियो में वह घायल अवस्था में बातचीत करता दिख रहा है। युवक ने आरोप लगाया कि उसे 22 मई से बंधक बनाकर रखा गया था। उसने दो युवक और एक युवती पर उसे बंदी बनाने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर बुलंदशहर में 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, वृंदावन जाते समय कार खाईं में गिरी बुलंदशहर में तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो युवकों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक घायल का इलाज जारी है। हादसा गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर बुधवार देर रात करीब एक बजे हुआ। राहगीरों ने अंधेरे में झाड़ियों के बीच क्षतिग्रस्त कार पड़ी देखी तो मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त ब्रेजा कार से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
यूपी की बड़ी खबरें:होमगार्ड विभाग में 13 जिला कमांडेंट के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
यूपी के होमगार्ड विभाग में 13 जिला कमांडेंट होमगार्ड का तबादला किया गया है। विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इन तबादलों के तहत अधिकारियों को नए जिलों में तैनाती दी गई है। यह आदेश आईपीएस ध्रुव कांत ठाकुर ने जारी किया है। विनोद कुमार शाह को फिरोजाबाद से आजमगढ़ भेजा गया है। श्यामजीत शाही को अलीगढ़ से सीतापुर स्थानांतरित किया गया है। मनोज कुमार (प्रथम) को कानपुर से सहारनपुर तैनात किया गया है। राजेश कुमार सिंह को जालौन से संभल भेजा गया है। प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव कामकाज को बेहतर और तेज करने के लिए किया गया है। सभी अधिकारियों को जल्द नए स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी ने यूपी पुलिस भर्ती में तकनीक और पारदर्शिता पर दिया जोर, चयन प्रक्रिया तेज करने के निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति की समीक्षा की। उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक आधारित निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी भर्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी करने को कहा गया। भर्तियां तय समय सीमा में पूरी करने पर जोर दिया गया। इस समय 81,472 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें उप निरीक्षक, आरक्षी, होमगार्ड और अन्य पद शामिल हैं। उप निरीक्षक भर्ती का परिणाम जुलाई 2026 तक आने की संभावना है। होमगार्ड भर्ती का परिणाम सितंबर 2026 तक प्रस्तावित है। आरक्षी भर्ती का अंतिम परिणाम अक्टूबर 2026 तक आने का लक्ष्य है। सीएम ने मृतक आश्रित भर्ती में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने को कहा। 2017 से अब तक 2.21 लाख से अधिक भर्तियां हुई हैं। इसी अवधि में 1.60 लाख से अधिक पदोन्नतियां भी की गई हैं। वर्तमान में 9,406 पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जारी है। तकनीक से भर्ती प्रक्रिया और मजबूत होगी। योग्य अभ्यर्थियों को समय पर अवसर मिलते रहेंगे। सिद्धार्थनगर में स्टे ऑर्डर के बावजूद युवक को भेजा जेल: HC ने लगाया 5 लाख का मुआवजा; थाना प्रभारी पर कार्रवाई के आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिद्धार्थनगर पुलिस की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया है। एक युवक के गिरफ्तारी पर रोक के बावजूद जेल भेजे जाने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को 5 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इटवा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। हाईकोर्ट ने इसे न्यायालय के आदेश की खुली अवहेलना माना है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने सुनाया। कोर्ट ने कहा कि अंतरिम संरक्षण आदेश लागू होने के बावजूद किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजना बेहद गंभीर मामला है। पढ़ें पूरी खबर…