यूपी की 71 साल की शिक्षा मंत्री ने डांस किया:संभल में राधा-कृष्ण बने कलाकारों के साथ झूमीं, लोग बोले- पहली बार देखा ये अंदाज

यूपी की 71 साल की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का संभल में अनूठा अंदाज देखने को मिला। मंत्री राधा रानी के भजनों पर झूमती नजर आईं। वह मंच पर पहुंचीं। रासलीला के कलाकारों के साथ भजन पर डांस किया। इसका वीडियो सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सामने आया। जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर मंडनपुर गांव में श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन चल रहा है। रविवार रात करीब 10 बजे गुलाब देवी कार्यक्रम में पहुंचीं। श्रीगणेश पूजन के बाद मंच पर राधा-कृष्ण की रासलीला शुरू हुई। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे थे। आयोजन 24 सितंबर तक चलेगा। मंत्री के डांस की 3 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… मंत्री ने एक हाथ हवा में लहराया, दूसरा कमर पर रखा रासलीला के दौरान कलाकार राधा रानी के भजन पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान गुलाब देवी मंच पर पहुंचीं और कलाकारों के साथ नृत्य करने लगीं। वह ‘हमारो धन राधा, श्री राधा, श्री राधा’ भजन पर कलाकारों के साथ झूमती नजर आईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया। मंत्री अपना एक हाथ हवा में तो दूसरा हाथ कमर रखकर कार्यक्रम का आनंद लेती नजर आईं। कार्यक्रम में गुलाब देवी का मंच पर कलाकारों के साथ नृत्य करना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने अपनी विधायक को इस अंदाज में पहली बार देखा। रात में भी धार्मिक आयोजनों में पहुंच रहीं मंत्री मंत्री गुलाब देवी 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। इन दिनों ग्रामीण इलाकों में श्रीगणेश चतुर्थी और रामलीला समेत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कई जगह ये आयोजन देर रात तक चल रहे हैं। गुलाब देवी दिन के कार्यक्रमों के साथ रात में होने वाले धार्मिक आयोजनों में भी पहुंच रही हैं। ———————- ये खबर भी पढ़िए…. राम मंदिर में 70 नहीं, 105 बार चढ़ावा चोरी, सुप्रीम कोर्ट में SIT बोली- सभी घटनाएं CCTV में रिकॉर्ड अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि मंदिर के CCTV फुटेज में चढ़ावा चोरी की 70 नहीं, 105 घटनाएं कैद हुई हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट को जांच की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर…