यूपी के 28 PPS अफसर IPS बने:डीजीपी के PRO राहुल श्रीवास्तव का प्रमोशन, संजय कुमार यादव को झटका मिला

यूपी के 28 PPS अधिकारियों का प्रमोशन हो गया है। केंद्र सरकार ने इन्हें बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोट करने की मंजूरी दी। रात करीब 10:30 बजे सूची जारी कर दी गई। प्रमोशन पाने वालों में 1997 से 2000 बैच के अधिकारियों को शामिल किया गया है। हालांकि, 1993 बैच के अधिकारी संजय कुमार यादव को इस बार भी प्रमोशन नहीं मिला। पिछले चार साल से निलंबित चल रहे संजय यादव का मामला लंबित होने के कारण उनका लिफाफा बंद (सीलबंद कवर) रखा गया। नई सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात कई वरिष्ठ अधिकारियों को आईपीएस कैडर मिला है। इनमें डीजीपी के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक कमल किशोर, मथुरा के एडीएसपी सुरेश चंद्र रावत और भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) में तैनात शुएब इकबाल शामिल हैं। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की लिस्ट देखिए… …………………………..
ये खबर भी पढ़िए यूपी के 29 PCS अफसर IAS बने, पेपर लीक की आरोपी रहीं अंजू कटारिया का नाम नहीं यूपी के 29 पीसीएस अफसरों का मंगलवार देर रात प्रमोशन हो गया है। उन्हें IAS बना दिया गया है। प्रमोट होने वाले अफसरों में रेजिडेंट कमिश्नर, विशेष सचिव, अपर आयुक्त, एडीएम, सचिव और कई विकास प्राधिकरणों के अधिकारी शामिल हैं। 2010, 2011, 2012 बैच के कई अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। प्रमोट होने वाले अधिकारियों में आलोक वर्मा, डॉ. विश्राम, पुष्पराज सिंह, विवेक श्रीवास्तव, योगानंद पांडेय, अमित कुमार, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, गरिमा स्वरूप और संदीप कुमार समेत कई नाम शामिल हैं। इस फैसले से कई जिलों, मंडलों और विभागों में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव होगा। प्रमोट हुए अफसरों को उनके पदों पर जल्द नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…