यूपी में मानसून ने बारिश की रफ्तार पकड़ ली है। प्रयागराज में सोमवार रात 12 बजे तेज बारिश हुई। मंगलवार सुबह लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए हैं। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 8 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। सोमवार की बात करें तो 48 शहरों में बारिश हुई। काशी में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर छत से बारिश का पानी टपकने लगा। सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर से गुजरने वाली शाकंभरी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने भक्तों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पिछले 24 घंटे में 5.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 8.9 मिमी से 36 प्रतिशत कम है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 45% कम बारिश हुई है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र बना था, जो उत्तरी ओडिशा तट को पार करते हुए दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास केंद्रित है। इसके असर से यूपी में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। यूपी में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…