लखनऊ के होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से 24 साल की लड़की की गिरकर मौत हो गई। वह एक लड़के के साथ रुकी थी। लड़की के गिरने के बाद लड़का वहां से भाग गया। मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का सोमवार शाम 6 बजे का है। लड़की की पहचान लखनऊ के चौपटिया में रहने वाली समरीन (24) के रूप में हुई। उसके साथ रुकने वाला लड़का सुल्तानपुर का अवनीश जायसवाल है। दोनों कमरे में 6 घंटे साथ रुके थे। 4 तस्वीरें देखिए- दिन में दोनों होटल आए, शाम को लड़की गिरी पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुर के दोस्तपुर में रहने वाले अवनीश जायसवाल ने होटल का कमरा नंबर-1037 बुक कराया था। सोमवार सुबह करीब 11:46 बजे अवनीश और समरीन ने होटल में चेक-इन किया। शाम करीब 6 बजे समरीन बालकनी से नीचे गिर गई। यह देखकर अवनीश दौड़कर लिफ्ट में घुस गया। इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर से बाहर निकला। फिर पार्किंग से अपनी बाइक लेकर वहां भाग गया। इसके कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की फोटो-वीडियोग्राफी कराई। साक्ष्य इकट्ठा किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। समरीन के पिता मोहम्मद तज्जू चौपटिया के हाता सूरत सिंह में रहते हैं और प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी समरीन एक होटल में काम करती थी। सोमवार सुबह वह जॉब पर गई थी। इसके बाद शाम के समय उसकी मौत की सूचना मिली। वह कैसे होटल पहुंची, इस बारे में कुछ पता नहीं है। लड़के के बारे में भी हमें कुछ नहीं पता है। ———————— यह खबर भी पढ़िए- मॉडल श्रद्धा दुबे पुराने दोस्त के साथ नेपाल बॉर्डर पहुंची:ट्रॉमा से स्विफ्ट डिजायर कार से निकली थी, पुलिस ने 4 जगहों पर दबिश दी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस को नया सुराग हाथ लगा है। उसकी हत्या की आरोपी गर्लफ्रेंड श्रद्धा अपने पुराने दोस्त आमिर के साथ नेपाल बॉर्डर पहुंच गई है। वह केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर से श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि को स्विफ्ट कार से लेकर निकला था। बहराइच के रूपईडीह में छोड़ा। यह जगह नेपाल बॉर्डर पर है। (पूरी खबर पढ़िए)