यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानी गुरुवार शाम 4 बजे जारी होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल करेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, 2026 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 24 लाख 79 हजार 352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुईं। दो पालियों में परीक्षा हुई। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। इंटरमीडिएट के 1.26 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। 23.54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। इंटरमीडिएट की कॉपी चेक करने के लिए 55,976 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला। इंटरमीडिएट की 1 करोड़ 23 लाख कॉपियां चेक की गईं। ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें हर बार बेटियां ही अव्वल रहीं 12वीं में हर बार बेटियां ही अव्वल रही हैं। 2025 में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 86.37 था, जबकि लड़कों का 76. 60% रहा। लड़कियां 10 प्रतिशत ज्यादा अव्वल रहीं थीं। 2024 में भी लड़कियों ने ही बाजी मारी थी। छात्राओं का रिजल्ट 83 प्रतिशत जबकि छात्रों का 69.34 प्रतिशत रहा। पांच सालों में सबसे बड़ा करीब 14 प्रतिशत का अंतर था। 2023 में लड़कियों का प्रतिशत 90.15 रहा, जबकि लड़कों प्रतिशत 81.21 ही रहा था। ऐसे ही 2022 में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 90.15 था जबकि लड़कों का 81.21 रहा था। यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-