यूपी में अचानक मौसम पलटा, 10 जिलों में ओले गिरे:20 शहरों में आंधी-बारिश; प्रयागराज में बिजली गिरने से महिला की मौत

यूपी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। प्रयागराज-वाराणसी समेत 10 जिलों में ओले गिरे। आंधी के साथ तेज बारिश हुई। लखनऊ में अंधेरा छा गया। सुल्तानपुर में 60 किमी की स्पीड से तूफान आया। इससे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा की छत उड़ गई। इससे पहले नोएडा, मथुरा, बरेली, प्रतापगढ़ समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मथुरा में अचानक हुई बारिश से बचने के लिए लोग ट्रॉली के नीचे बैठ गए। आगरा, सहारनपुर और मेरठ में बूंदाबांदी हुई। अयोध्या में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई। सुल्तानपुर में बिजली गिरने से खेत में आग लग गई। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से मौसम बदल गया है। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है। इससे पहले, मंगलवार को 15 जिलों में पारा 40°C से अधिक रहा। बांदा के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। बावजूद इसके 45.6°C के साथ बांदा शहर यूपी में सबसे गर्म शहर रहा। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.4°C दर्ज हुआ था। अप्रैल महीने में छठी बार प्रदेश में बांदा सबसे गर्म रहा था। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अगले 5 दिन यानी 4 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। गर्मी और लू से राहत मिलेगी। तापमान 3-4°C तक गिरेगा। हालांकि, दिन में धूप की वजह से उमस जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम की तस्वीरें- जिलों का मौसम जानिए- आज किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए- कल कैसा रहेगा मौसम? अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…