यूपी में कांवड़ यात्रा का 7वां दिन है। सड़कों पर कांवड़ियों का रेला है। एक ओर हाईवे हर-हर महादेव और बम भोले से गूंज रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मेरठ में सोमवार देर रात दो कांवड़ियों के गुटों में मामूली विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान पहुंची पुलिस की जीप को ही कांवड़ियों ने पलट दिया और तोड़फोड़ कर दी। सिपाही को भी जमकर पीटा। हमले में एक कांस्टेबल के सिर में चोट आई। जबकि सोमवार को लखनऊ में बाइक सवार कांवड़ियों ने एक स्कूल वैन में तोड़फोड़ की। डरकर वैन सवार बच्चे चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भीड़ जुटने पर कांवड़िए भाग गए। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। पुलिस का कहना है कि कांवड़िए के भेष में युवकों ने स्कूल वैन पर हमला किया है। उधर, रायबरेली में बेकाबू ट्रक ने कांवड़ियों से भरे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई। 8 की हालात गंभीर है। जिनका इलाज चल रहा है। 4 तस्वीरें देखिए कांवड़ियों के अलग-अलग रंग अब ग्राफिक्स में जानिए कांवड़ यात्रा के बारे में यूपी में कांवड़ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-