यूपी में कांग्रेस का आज यानी सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क से जिला मुख्यालय तक पैदल विरोध मार्च निकाला। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और वाराणसी में चुनाव निरस्त करने की मांग की। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता नहीं बरती गई। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने उन्हें “वोट चोर” बताते हुए नारेबाजी की। वहीं प्रयागराज में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऐलान पर कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन करेंगे। शहर के बालसन चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के पास से दोपहर 12:00 बजे कांग्रेसी विरोध मार्च निकालेंगे। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगे और डीएम को ज्ञापन देंगे। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार का पोस्टर फूंककर नारेबाजी की थी। कांग्रेसियों ने इस्तीफे की मांग की है। वहीं छात्रों ने भी प्रयागराज में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए… दो चुनाव आयुक्तों ने 4 बड़े सवाल उठाए 1. फॉर्म-6 में बदलाव: नए वोटरों से पिछली SIR लिस्ट में खुद या परिवार के नाम की जानकारी मांगने पर दोनों ने सवाल उठाया। संधू ने इसे गैरकानूनी बताते हुए हटाने की मांग की। 2. वोटर डेटा का कंट्रोल: दोनों ने सवाल किया कि वोटर डेटाबेस का कंट्रोल दिल्ली में क्यों बढ़ रहा है और राज्यों की पहुंच क्यों सीमित हो रही है। 3. बंगाल में 16 लाख अपीलें: संधू ने पूछा कि हटाए गए नामों को लेकर करीब 16 लाख अपीलें किसने और किसकी अनुमति से दायर कीं। 4. गोवा के 97 वोटर: जांच में योग्य पाए गए 97 वोटरों को सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण अंतिम लिस्ट में नहीं जोड़ा जा सका।
कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…