यूपी में मंगलवार सुबह मौसम फिर बदल गया। पश्विम यूपी में बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल और बिजनौर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे पहले, अचानक काले बादल छा गए। धूलभरी आंधी चली। दिन में अंधेरा छा गया। तेज हवाओं और बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आज 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में ओले और बिजली भी गिर सकती है। इस बीच पूर्वी यूपी में मौसम साफ है। पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही और तेज हवा ने बारिश का माहौल बनाया हुआ है। पिछले एक हफ्ते से बारिश न होने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को दिन का तापमान 42°C के करीब पहुंच गया। बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 41.6°C रिकॉर्ड किया गया। लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान भी 20°C के पार रिकॉर्ड किया गया। इससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में आज और कल मौसम बिगड़ा रहेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हवा की रफ्तार 50 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 14 मई से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यानी ज्यादातर शहरों का पारा 45 डिग्री के पार जाएगा। मौसम की 5 तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-