नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में थोड़ी देर में गृहमंत्री अमित शाह यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले गृहमंत्री गोल्फ कार्ट में बैठकर सीएम योगी के साथ एक्सपो पहुंचे और स्टॉल देखे। उन्होंने अफसरों से एक्सपो की तैयारियों और आयोजन की जानकारी भी ली। ट्रेड शो का यह चौथा एडिशन है, जो 29 सितंबर तक चलेगा। इस बार जापान, रूस, वियतनाम, ऑस्ट्रिया, सिंगापुर और बेलारूस पार्टनर के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। 85 देशों से 600 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदार पहुंचने की संभावना है। आयोजकों को इस बार 2 लाख करोड़ रुपए के व्यापार की उम्मीद है। ट्रेड शो में यूपी के पारंपरिक उत्पादों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, EV, डिफेंस, IT और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर की कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस बार 2,500 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूजीन’ के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक व्यंजन और स्थानीय खाद्य संस्कृति भी पेश की जाएगी। हर दिन सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजकों को 4.5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। तस्वीरें देखिए… ट्रेड शो से अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….