लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी हाथ में तिरंगा लेकर पैदल चले। यात्रा के दौरान योगी के एक तरफ ब्रजेश पाठक तो दूसरी तरफ केशव मौर्य और पंकज चौधरी नजर आए। योगी ने बच्चों और पंकज चौधरी के साथ सेल्फी भी ली। देशभक्ति के गानों, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच तिरंगा यात्रा सुबह 9.50 बजे मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) से शुरू हुई। 30 मिनट में 2 किमी का सफर तय कर यात्रा विधानभवन पहुंची। यात्रा में कैबिनेट मंत्रियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। बच्चे 101 फिट का तिरंगा लेकर विधानसभा पहुंचे। विधानभवन पर यात्रा के समापन के बाद योगी लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे काकोरी पहुंचकर काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे। बता दें कि काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के पास काकोरी में हुई ऐतिहासिक घटना की याद में मनाया जाता है। इस दिन क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों का खजाना सरकारी खजाने से रोकड़ा (धन) जब्त कर स्वतंत्रता संग्राम के लिए हथियार खरीदने का ऐतिहासिक कदम उठाया था। तिरंगा यात्रा की 3 तस्वीरें- तिरंगा यात्रा के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…